Latest Posts:
Search for:

[ad_1]

रांची: क्या आप जानते हैं कि भारत के किस शहर को सिटी ऑफ वॉटरफॉल्स कहा जाता है? जी हां! झारखंड की राजधानी रांची को झरनों का शहर भी कहा जाता है. यहां 50 से अधिक वॉटरफॉल्स हैं. यहां शहर से 20 किलोमीटर बाहर हर दिशा में आपको एक फेमस वॉटरफॉल मिल जाएगा.

रांची के साहित्यकार मनोज कप्रदार बताते हैं कि रांची को सिटी ऑफ वॉटरफॉल्स इसलिए कहा जाता है. क्योंकि यह क्षेत्र एक समय में घने जंगल से घिरा था. आज भी यहां जल, जंगल, जमीन की बात की जाती है. 100 साल पहले यह जगह केवल जंगल, नदी और पहाड़ों से भरी थी.

कई नदियों पर है जलप्रपात

रांची के आसपास 15 किलोमीटर की दूरी पर ही जंगल शुरू हो जाता है. यहां स्वर्णरेखा, कांची, राडू जैसी कई नदियां हैं, जिन पर खूबसूरत जलप्रपात बने हुए हैं. इन जंगलों में कई झरने हैं, जिनके बारे में अभी भी बहुत कम लोग जानते हैं.

साहित्यकार मनोज बताते हैं कि रांची की खूबसूरती ही झरना है, खासकर हुंडरू फॉल्स जहां लगभग 150 मीटर की ऊंचाई से पानी गिरता है. इसके अलावा दसम फॉल, पंचगाघ फॉल्स, सीता फॉल्स, रीमिक्स फॉल्स, जोन्हा फॉल्स, लोध फॉल्स, सधनी फॉल्स जैसे कई वॉटरफॉल्स हैं. इनमें से कुछ को तो अभी तक नाम भी नहीं दिया गया है.

छोटानागपुर पठार की वजह

रांची छोटानागपुर पठार पर बसा होने के कारण यहां चट्टानें, पत्थर और पहाड़ अधिक पाए जाते हैं. यहां नदियां इन चट्टानों से होकर ऊंचे स्थान से जब नीचे गिरती हैं तो वॉटरफॉल बनती हैं. यही कारण है कि रांची में इतने सारे वॉटरफॉल्स हैं.

ये जगह हैं टूरिस्ट हॉटस्पॉट

रांची के वॉटरफॉल्स टूरिस्ट हॉटस्पॉट बने हुए हैं. खासकर दशम, जोन्हा, हुंडरू, पंचघाघ और सीता फॉल्स. इनकी खूबसूरती निहारने लोग दूर-दूर से आते हैं. साथ ही यहां पिकनिक मनाते हुए डांस करते हैं. वहीं, अपना क्वालिटी टाइम बिताते हैं. यहां सनसेट और सनराइज का नजारा भी लाजवाब होता है. ऐसे में रांची को जलप्रपात घूमने के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है.

[ad_2]

Source link

Author

Write A Comment