Latest Posts:
Search for:

[ad_1]

Last Updated:

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्रिकेटर आर अश्विन को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है. अश्विन समेत कई अन्य खिलाड़ियों को भी पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.

आर अश्विन को पद्मश्री.. श्रीजेश को पद्म भूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

अश्विन समेत कई अन्य खिलाड़ियों को भी पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.

हाइलाइट्स

  • आर अश्विन को पद्मश्री पुरस्कार मिला.
  • आर श्रीजेश को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.
  • राष्ट्रपति मुर्मू ने पद्म पुरस्कार दिए.

नई दिल्ली. पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले आर अश्विन (R Ashwin) के लिए आज 28 अप्रैल का दिन खास था. आज उन्हें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है. अश्विन समेत कई अन्य खिलाड़ियों को भी पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इसमें हॉकी खिलाड़ी आर श्रीजेश (R Sreejesh) का भी नाम शामिल है.

सोमवार 28 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आर अश्विन को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया. इस सम्मान समारोह में पीएम मोदी समेत कई बड़े सितारे भी मौजूद थे. अश्विन यह अवॉर्ड लेने वाले 40वें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. इससे पहले जहीर खान, सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर समेत कई अन्य प्लेयर्स को यह अवॉर्ड दिया जा चुका है. 2023 में गुरचरण सिंह को इस अवॉर्ड से नवाजा गया था.

2024 में लिया था संन्यास

बता दें कि अश्विन भारत के लिए क्रिकेट खेलने वाले सबसे महान भारतीय स्पिनरों में से एक हैं. उन्होंने पिछले साल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. अश्विन फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ हैं, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में खेल रहे हैं.

श्रीजेश पद्म भूषण से सम्मानित
पीआर श्रीजेश को भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. पिछले साल हॉकी से संन्यास लेने वाले हॉकी के महान खिलाड़ी को भारतीय हॉकी इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।. श्रीजेश ने पुरुष हॉकी में भारत के लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई थी.

homecricket

अश्विन को पद्मश्री.. श्रीजेश को पद्म भूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

[ad_2]

Source link

Author

Write A Comment