[ad_1]
Last Updated:
UP Rain Alert Today:बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में पश्चिमी विक्षोभ और परिसंचरण के कारण फिर से वेटर सिस्टम एक्टिव हुआ है.जिसके कारण काले बादलों ने फिर यूपी के कई शहर…और पढ़ें

यूपी में बारिश का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में नौतपा में भी मौसम में नरमी देखी जा रही है.मई के आखरी दिन भी भारतीय मौसम विभाग ने यूपी के 50 से ज्यादा जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. इस दौरान बारिश और तेज आंधी को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया गया है. हालांकि अगले 5 दिनों तक यूपी के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा.
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार (31 मई) को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनो ही संभाग के कई जिलों में बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.अनुमान है अलग अलग जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से हवा चल सकती है. अनुमान है कि आज लखनऊ,गाजियाबाद,नोएडा, सहारनपुर. बरेली, रामपुर, अयोध्या, प्रयागराज, प्रतापगढ़, गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़ समेत 40 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी
यूपी में छाए रहेंगे बादल
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में पश्चिमी विक्षोभ और परिसंचरण के कारण फिर से वेटर सिस्टम एक्टिव हुआ है.जिसके कारण काले बादलों ने फिर यूपी के कई शहरों में डेरा डाला है और कुछ जगहों पर आंधी भी चल रही है.
शुक्रवार को इन जिलों में हुई बारिश
यूपी में शुक्रवार को कानपुर और लखनऊ समेत अन्य कई जिलों में बारिश हुई.शुक्रवार की शाम कानपुर में 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली फिर बारिश हुआ.इसके अलावा लखनऊ,अमेठी,कौशाम्बी,उन्नाव और महराजगंज में भी बारिश हुई.
प्रयागराज सबसे गर्म
यूपी में सबसे ज्यादा तापमान प्रयागराज में रिकॉर्ड हुआ.यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा वाराणसी और बांदा में तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं कानपुर,लखनऊ,झांसी, बलिया में तापमान 40 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ.
शहर | अधिकतम | न्यूनतम | AQI |
लखनऊ | 40.2 | 28.0 | 112 |
आगरा | 39.7 | 28.6 | 134 |
कानपुर | 40.4 | 29.0 | 101 |
मेरठ | 34.3 | 24.3 | 94 |
वाराणसी | 41.0 | 28.4 | 44 |
[ad_2]
Source link