Oppo Smartphone Price in India: ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन की रेंज Oppo Find X5 Series 5G लॉन्च कर दी है. Oppo ने इस सीरीज के तहत Oppo Find X5 और Oppo Find X5 Pro स्मार्टफोन बाजार में पेश किए हैं. नए स्मार्टफोन में Oppo MariSilicon X चिप और Hasselblad कैमरे जैसे एडवांस फीचर्स दिए हुए हैं. इन फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है. 14 मार्च से इन फोन की बिक्री की जाएगी.

कंपनी ने Oppo Find X5 स्मार्टफोन की भारत में कीमत का खुलासा नहीं किया है. लेकिन ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत लगभग 84,460 रुपये है. Oppo Find X5 Pro की कीमत लगभग एक लाख रुपये है. ओप्पो के नए स्मार्टफोन Ceramic White और glaze black रंग में लॉन्च किए गए हैं.

Oppo Find X5 Pro Specification
Oppo Find X5 Pro स्मार्टफोन में 5000mAh की डुअल सेल बैटरी लगाई गई है. स्मार्टफोन ओप्पो की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है. इसका टर्बो कूलिंग सिस्टम बैटरी को जल्दी चार्ज होने में मदद करता है. यह फोन यह 80W SuperVooc Flash चार्जिंग सपोर्ट के साथ आया है. फोन की बैटरी 50 प्रतिशत तक चार्ज होने में केवल 15 मिनट का समय लगती है.

यह भी पढ़ें- Realme ला रहा है दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन, यहां जानें डिटेल

ओप्पो का नया स्मार्टफोन ColorOS 12.1 पर ऑपरेट होता है. फोन को 12GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज क्षमता में उतारा गया है.

(Image- @OPPOIndia)

Oppo Find X5 Pro फोन में 6.7 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. डिस्प्ले का पिक्सल रेजलूशन 3216×1440 और रिफ्रेश रेट 120Hz है. स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 octa-core प्रोसेसर मिल रहा है.

Oppo Find X5 Pro Specification, Oppo Find X5 Pro Price, Oppo Find X5 Pro Smartphone, Oppo Smartphone Price in India, Oppo Mobile Phone Price in India,

(Image- @OPPOIndia)

ओप्पो के नए फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. साथ में 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 13MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है. फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है.

यह भी पढ़ें- लॉन्च हुआ 60MP सेल्फी कैमरे वाला धांसू स्मार्टफोन Motorola Edge 30 Pro

Oppo Find X5 का डिस्प्ले
Oppo के नए स्मार्टफोन में 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. यह फोन Snapdragon 888 5G प्रोसेसर से लैस है.

Oppo Find X5 Pro Specification, Oppo Find X5 Pro Price, Oppo Find X5 Pro Smartphone, Oppo Smartphone Price in India, Oppo Mobile Phone Price in India,

(Image-@OPPOIndia)

इस फोन में 4,800mAh की बैटरी दी गई है जो 80W SuperVooc और 30W AIRVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है. स्मार्टफोन में Multi-Tier कूलिंग सिस्टम मिल रहा है. इस फोन में 8GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया है. इस फोन का कैमरा सेटअप Oppo Find X5 Pro मॉडल की तरह ही है.

Tags: 5G Smartphone, Mobile Phone, Oppo, Smartphone



Source link

Write A Comment