Tekनई दिल्ली. आजकल के दौर में पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल बहुत ही आम और आसान बन गया है. यूज़र्स इस फ्री वाईफाई का जम कर इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन उनको जानकारी नहीं होती कि इसका इस्तेमाल करना आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है. पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करते समय हैकर्स आपके फोन डेटा को चुरा सकते हैं, और इसका गलत तरीके से साइबर क्राइम में इस्तेमाल कर सकते हैं.

आज हम आपको ऐसे कुछ ट्रिक्स बताएंगे जिसका इस्तेमाल करके आप पब्लिक वाईफाई में अपने डेटा को सुरक्षित कर सकते हैं.

VPN इस्तेमाल करें
वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल करके आप अपने डेटा को पब्लिक वाईफाई में सुरक्षित बना सकते हैं. VPN आपके डेटा ट्रैफिक को एंक्रिप्ट करता है और सर्वर और ब्राउज़र के बीच प्रोटेक्टेड टनल खड़ी कर देता है, जिससे साइबर क्राइम करने वाले हैकर्स आपके पर्सनल डेटा तक नहीं पहुंच पाते हैं.

ये भी पढ़ें: Jio ने लॉन्च किए दो धांसू प्री-पेड प्लान, Disney + Hotstar Premium के साथ मिलेगा 3GB/Day डेटा

AntiVirus इस्तेमाल करें
एंटीवायरस आपके फोन या लैपटॉप में एक ज़रूरी टूल की तरह काम करता है. एंटीवायरस का इस्तेमाल आपके डिवाइस को सेफ एंड सिक्योर बनाता है. अगर आपके डिवाइस में एंटीवायरस है, और हैकर्स अगर आपके डिवाइस में कोई गतिविधि करते हैं, तो इसका पता आपको पहले ही चल जाता है. साथ ही एंटीवायरस आपके डिवाइस में किसी भी तरह के वायरस को आने से बचाता है.

नेटवर्क को वेरीफाई करें
अगर आप किसी भी पब्लिक प्लेस पर पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आपका वाईफाई वेरिफाई हो. वेरिफाई करने के लिए आप संबंधित अथॉरिटी से वाईफाई को वेरीफाई कर सकते हैं. अकसर हैकर फेक वाईफाई बना कर लोगों का पर्सनल डेटा चुरा लेते हैं. बेहतर सुरक्षा के लिए आप आईपी एड्रेस के जरिए वाईफाई से कनेक्ट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Realme ला रहा है दुनिया का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन, यहां जानें डिटेल

HTTPS वेबसाइट का करें इस्तेमाल
आप जब भी पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करें, तो हमेशा ये ध्यान रखें कि आपके द्वारा जिस भी वेबसाइट को आप खोल रहे हैं, उसके आगे HTTPS ज़रूर लगा हो. वेब एड्रेस में HTTPS लगे होने से आपका डेटा सुरक्षित रहेगा और हैकर्स उसको चुरा नहीं सकेंगे.

इन जगहों पर मिलता है फ्री वाईफाई
आपको होटल, शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशन, लाइब्रेरी, एयरपोर्ट, बस और भी अन्य जगहों पर पब्लिक वाईफाई कि सुविधा बड़ी आसानी से मिल जाती है. रेलवे के स्टेशन पर फ्री में वाई फाई की सुविधा मिलती है. हालांकि यह सुविधा अभी हर रेलवे स्टेशन पर मौजूद नहीं है. हां लेकिन ज्यादातर बड़े रेलवे स्टेशनों पर मौजूद है.

Tags: Internet, Tech news



Source link

Write A Comment