Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA
प्रियंका चोपड़ा

Highlights

  • प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा स्टोरी पर नवजात बच्चों का वीडियो शेयर किया है
  • ये बच्चे यूक्रेन की उस स्थिति में सर्वाइव कर रहे हैं जहां युद्ध हो रहा है
  • 24 फरवरी से युक्रेन और रूस के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है

पश्चिम और अन्य देशों द्वारा कई प्रतिबंधों के बाद रूस ने गुरुवार 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण किया। इस अंजाम के मद्देनजर यूक्रेनी सेना तीन तरफ से रूसी आक्रमणकारियों से जूझ रही है। इस हमले ने दसियों हज़ार लोगों को अपने घरों से भागने पर मजबूर हैं। यूक्रेन संकट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

प्रियंका चोपड़ा हाल में सोशल मीडिया पर नवजात बच्चों का वीडियो को शेयर किया है। युद्ध के माहौल में इन नवजात बच्चों की ऐसी तस्वीरें वाकई दिल को दहला देने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा ने यूएन की संस्था यूनिसेफ इस मसले पर ध्यान देने का अनुरोध किया है।

यूक्रेन के बॉम्ब शेल्टर में हैं नवजात बच्चे

Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA

यूक्रेन के बॉम्ब शेल्टर में हैं नवजात बच्चे

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क टाइम्स के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जहां नर्स नवजात बच्चों की देखभाल करती नजर आ रही हैं।

बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर यूक्रेन में तनावपूर्ण स्थिति का एक वीडियो साझा किया और लिखा, “यूक्रेन में जो स्थिति सामने आ रही है वह भयानक है। निर्दोष लोग अपने और अपने प्रियजनों के जिंदगी के लिए डरे से नजर आ रहे हैं। यह समझना मुश्किल है कि आधुनिक दुनिया इस तरह के विनाशकारी मंजर तक कैसे बढ़ सकती है?”

उन्होंने अपने बायो में उन लोगों के लिए एक लिंक भी साझा किया जो युद्ध क्षेत्र में लोगों की मदद करना चाहते हैं। उन्होंने अपने नोट को यह लिखकर समाप्त किया, “इस युद्ध क्षेत्र में निर्दोष अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। वे बिल्कुल आपके और मेरे जैसे हैं। यहां मेरे बायो में लिंक पर अधिक जानकारी है कि कैसे यूक्रेन के लोगों की सहायता की जा सकती है।”

देखें प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन कर संकट के शांतिपूर्ण समाधान का आग्रह किया। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि यूक्रेन में रहने वाले 20,000 भारतीयों में से 4,000 को सुरक्षित निकाल लिया गया है।





Source link

Write A Comment