[ad_1]
वाराणसी: उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. इस ठंड के बीच शनिवार को यूपी के 40 से ज्यादा जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. बीते 24 घंटे में पश्चिमी यूपी के कई जिलों बारिश की बौछार भी पड़ी है. हालांकि शनिवार के बाद रविवार से फिर यूपी में कोहरे का कहर शुरू होगा. इसके साथ ही तापमान में गिरावट भी देखी जाएगी.
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 28 दिसंबर को यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, बदायूं, रामपुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, झांसी, जालौन, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, कुशीनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और सोनभद्र में हल्की-हल्की बारिश हो सकती है. इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी हुआ है. इस दौरान गरज चमक के साथ व्रजपात की भी संभावना है.
शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
लखनऊ | 26.2/12.4 | 200 |
आगरा | 23.9/12.6 | 102 |
मेरठ | 24.8/11.1 | 216 |
कानपुर | 24.8/11.4 | 105 |
वाराणसी | 25.5/14.1 | 77 |
(नोट – यह आंकड़ा शुक्रवार का है)
24 घंटे बाद गिरेगा न्यूनतम तापमान
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण यूपी में अगले 24 घंटे के बाद अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है.वहीं, 2 दिन बाद न्यूनतम तापमान भी 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़केगा, जिसके बाद यूपी में फिर ठंड का कहर दिखाई देगा.
बहराइच में सबसे कम तापमान
लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की तरह से दी गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को यूपी के बहराइच में सबसे ज्यादा ठंड रही. यहां न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहींं, अन्य कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा. बता दें कि तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है.
Tags: Air Pollution AQI Level, Local18, UP news, UP Weather, UP weather alert, Varanasi news
FIRST PUBLISHED : December 28, 2024, 05:33 IST
[ad_2]
Source link