[ad_1]
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
UP Weather Today: यूपी के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है. ऐसे में बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में मौसम का रुख तेजी से बदल गया है. यूपी के कई शहरों में न्यूनतम तापम…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- यूपी में रात का तापमान गिरा, गलन बढ़ी.
- 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर.
- 20-30 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
वाराणसी: फरवरी महीने में यूपी के मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 8 फरवरी को हिमालयी क्षेत्र को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा. उसके पहले ही यूपी में फिर रात के समय गलन बढ़ गई है. इसके साथ ही कई शहरों में रात का तापमान भी गिरा है. उम्मीद है 8 फरवरी के बाद इसमें कुछ और बदलाव हो सकता है.
IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. इसके अलावा सुबह के समय कुछ जिलों में हल्का कोहरा भी दिखाई दे सकता है. वहीं, 8 फरवरी को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है. बता दें कि अगले 5 दिनों के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
लखनऊ | 28.0/9.9 | 141 |
आगरा | 25.2/8.4 | 77 |
कानपुर | 25.0/10.6 | 50 |
मेरठ | 23.7/11.3 | 92 |
वाराणसी | 30.0/13.0 | 35 |
नहीं होगा कोई खास बदलाव
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में मौसम का रुख तेजी से बदल रहा है. ऐसे में फिर कई शहरों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी आई है. हालांकि अनुमान है अगले 48 घंटो में फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. उसके बाद तापमान में थोड़ा उछाल हो सकता है.
लुढ़का न्यूनतम तापमान
यूपी के लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को यूपी में सबसे कम तापमान इटावा में रिकॉर्ड किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा. वहींं, वाराणसी में सबसे ज्यादा तीखी धूप का असर दिखा. यहां अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
Varanasi,Uttar Pradesh
February 07, 2025, 05:47 IST
[ad_2]
Source link