[ad_1]
वाराणसी: यूपी में इन दिनों कोहरा और शीतलहर का कहर जारी है. इस कहर के बीच यूपी के अलग-अलग जिलों में रात की तरह ही दिन में भी भीषण ठंड है. हाड़ कंपाने वाले इस ठंड के बीच मौसम विभाग की ओर से नया अपडेट सामने आया है. IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यूपी में फिर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.अनुमान है 11 और 12 जनवरी को यूपी के अलग-अलग हिस्सो में बूंदाबांदी होगी. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
यूपी में बुधवार को सहारनपुर से लेकर सोनभद्र और लखनऊ से लेकर नोएडा से कोहरे की सफेद चादर तनी दिखी. वहीं, कुछ इलाकों में रात के समय भी कोहरा छाया रहा. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 9 जनवरी को भी यूपी के अधिकांश जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 9 और 10 जनवरी को भी यूपी के कई जिलों में मध्यम और छिछला कोहरा दिखाई दे सकता है. इसके बाद 11 और 12 जनवरी को यूपी में बारिश की बौछारें भी पड़ेंगी.
शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
लखनऊ | 17.6/11.5 | 276 |
आगरा | 14.5/10.4 | 92 |
कानपुर | 14.2/8.4 | 113 |
मेरठ | 19.0/10.3 | 128 |
वाराणसी | 20.6/12.6 | 50 |
(नोट – यह आंकड़ा मंगलवार का है)
ठंड से मिलेगी थोड़ी राहत
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 10 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से उत्तर भारत को प्रभावित करेगा. जिससे तापमान में भी थोड़ी कमी आएगी. फिलहाल पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण बर्फीली हवाओं के चलते यूपी में रात के साथ दिन में भी शीतलहर का कहर दिख रहा है.
फतेहगढ़ में सबसे ज्यादा ठंड
लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र से दी गई जानकारी के मुताबिक मंगलवार को यूपी के सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहगढ़ में रिकॉर्ड किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई. जिसके कारण इन जिलों में कोल्ड डे का कहर दिखाई दिया.
Tags: UP news, UP Weather, UP weather alert, UP winter alert, Varanasi news
FIRST PUBLISHED : January 8, 2025, 05:43 IST
[ad_2]
Source link