[ad_1]
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
UP Weather Today: यूपी के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है. ऐसे में बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में मौसम में बहुत खास बदलाव की उम्मीद नहीं है. अब तापमान में भी गिराव…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- यूपी में तापमान 4-5 दिनों में 2-4 डिग्री बढ़ सकता है.
- अगले 5 दिनों तक यूपी में मौसम साफ रहेगा.
- अयोध्या में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा.
वाराणसी: फरवरी महीने में यूपी के मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जहां सुबह और रात के समय गलन तो दिन के समय तीखी धूप लोगों को सता रही है. इस उतार चढ़ाव के बीच यूपी के कई शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, लेकिन फिर वापस से इसमे कमी आई है, लेकिन अब यूपी में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है.
IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यूपी में फिलहाल 5 दिनों तक मौसम को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है. रविवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. आगे के दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है. रविवार को वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, झांसी, प्रयागराज, नोएडा सहित अन्य शहरों में मौसम सामान्य रहेगा.
शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
लखनऊ | 24.3/8.2 | 156 |
आगरा | 25.2/9.4 | 97 |
कानपुर | 22.8/10.8 | 71 |
मेरठ | 22.6/9.6 | 95 |
वाराणसी | 26.1/11.6 | 56 |
(नोट – यह आंकड़ा शुक्रवार का है)
5 दिनों में बढ़ेगा तापमान
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में मौसम में बहुत खास बदलाव की उम्मीद नहीं है. अब तापमान में भी गिरावट के आसार नहीं दिख रहे हैं. उम्मीद है आने वाले 4 से 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान धीरे-धीरे कर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकते हैं.
अयोध्या रहा ज्यादा ठंडा
यूपी के लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार को यूपी में सबसे कम तापमान अयोध्या में रिकॉर्ड किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा.वहीं सर्वाधिक तापमान बांदा में रिकॉर्ड किया गया. यहां अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
Varanasi,Uttar Pradesh
February 09, 2025, 05:25 IST
[ad_2]
Source link