नई दिल्ली. Samsung Galaxy A03 जल्द ही भारतीय बाजार में लॉंच होगा. दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ सैमसंग इसे पेश कर सकती है. यह 3GB RAM + 32GB और 4GB RAM + 64GB में आ सकता है. हालांकि, अभी कंपनी ने इसकी कीमत की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की है, लेकिन अब हुए एक ताजा लीक में बताया गया है कि 3GB RAM + 32GB वेरिएंट की रिटेल प्राइस (Samsung Galaxy A03 price)10,499 रुपये और 4 जीबी रेम वाले मॉडल की कीमत 11,999 रुपये हो सकती है.
Samsung Galaxy A03 के आने वाले वैरिएंट पिछले साल लॉंच हुए Galaxy A02 और Galaxy A02 Core का अपग्रेडेड मॉडल है. Mysmartprice की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि टिप्सटर मुकुल शर्मा ने फोन की रिटेल कीमत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि यह बजट फोन तीन कलर (Samsung Galaxy A03 colour) ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू और रेड में आ सकता है.
ये भी पढ़ें : बुरे वक्त में काम आता है इमरजेंसी फंड, जानें भविष्य के लिए कैसे करें इसे तैयार
Galaxy A03 के फीचर्स
Galaxy A03 में 6.5 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है. इसका रेजोलूशन 1560 x 720 पिक्सल होगा. उम्मीद की जा रही है कि यह बजट फोन Infinity-V नॉच डिजाइन के साथ लॉंच होगा जिसमें ऑक्टाकोर UniSoC प्रोसेसर कपंनी दे सकती है. इस स्मार्टफोन में दमदार IMG8322 ग्राफिकल प्रोसेसिंग यूनिट भी मिलेगा.
48 MP कैमरा
उम्मीद की जा रही है कि Galaxy A03 में ड्यूल रियर कैमरा हो सकता है. फोन का प्राइमरी कैमरा (Samsung Galaxy A03 price Camera) 48MP का होगा. साथ ही इसमें 2MP का एक डेप्थ सेंसर मिलेगा. प्राइमरी कैमरे में f/1.8 का अपर्चर मिलेगा. डेप्थ सेंसर का अपर्चर f/2.4 हो सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का कैमरा मिल सकता है, जिसका अपर्चर f/2.2 होगा.
दमदार बैटरी
Samsung Galaxy A03 में 5,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद की जा रही है. अगर अन्य फीचर की बात करें तो इसमें 3.5mm ऑडियो जैक, डुअल सिम कार्ड, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ 4.2 और USB Type C जैसे कनेक्टिविटी हो सकता है. फोन में Android 11 पर आधारित OneUI 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Mobile Phone, Portable gadgets, Samsung