नई दिल्ली. पिछले महीने भारत में बैन हुए स्मार्ट फोन गेम ऐप Free Fire को लेकर सोशल मीडिया पर वापसी की खबर चल रही हैं. कुछ प्लेयर्स दावा कर रहे हैं कि सरकार इस गेम पर लगे हुए बैन को हटाने वाली है. कुछ यूजर्स ने तो गेम के बैन हचने की डेट तक बता दी है. भारत सरकार ने पिछले महीने विदेशी कंपनियों से संबंधित ऐप्स को फिर से झटका देते हुए भारत सरकार ने 54 और ऐप्स को बैन कर दिया था.
Free Fire unban को लेकर कई सारे इंस्टाग्राम और ट्विटर यूजर्स ने लिखा है कि सरकार जल्द ही इस गेम पर लगे हुए बैन को हटाने वाली है. कुछ पोस्ट्स में बताया गया है कि इस गेम पर लगा हुआ बैन 10 अप्रैल को हटा दिया जाएगा. इसको लेकर कुछ गेम यूजर काफी खुश नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki Baleno 2022 हुई लॉन्च, 11 हजार में बुकिंग शुरू, जानें क्या है कीमत
Free Fire unban को लेकर एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि बस दो हफ्तों बाद Free Fire गेम फिर से अनबेन होने जा रहा है.
Free Fire अनबैन को लेकर सरकार की ओर से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. गेम डेवलपर ने भी इस बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है. ऐसे में इंटरनेट पर मौजूद ये सभी दावे अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं है. किसी भी पोस्ट में Free Fire unban को लेकर किसी भी तरह के सोर्स या प्रमाणित जानकारी का हवाला नहीं दिया गया है. एक पोस्ट का कहना है कि फ्री फायर जल्द ही सरकार के सारे नियमों का पालन करके वापस आ जागा और प्लेयर्स को शायद नए अपडेट के साथ इसका ऐक्सेस मिल जाएगा.
ये भी पढ़ें- 2022 Mahindra Scorpio लॉन्च से पहले पहाड़ों में नजर आई, जानें क्या होगा खास

भारत सरकार ने पिछले महीने विदेशी कंपनियों से संबंधित ऐप्स को फिर से झटका देते हुए 54 और ऐप्स को बैन कर दिया था. इन ऐप्स को अब ऐप स्टोर से भी हटा दिया गया. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने प्रतिबंधित किए गए इन 54 ऐप्स की एक लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में सबसे चर्चित नाम गेरेना फ्री फायर (Gerena Free fire) था, जो सिंगापुर स्थित सी लिमिटेड के स्वामित्व वाला एक बैटल रॉयल गेम है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Free fire game, Tech news