नई दिल्ली. रिलायंस जियो (Jio) ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए प्री-पेड प्लान पेश किए हैं। जियो के ये दोनों प्लान Disney+ Hotstar प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। इन दोनों प्लान्स में यूजर्स को Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है और सबसे खास बात है कि Disney+ Hotstar का इस्तेमाल आप मोबाइल पर ही नहीं, बल्कि टीवी पर भी कर सकते हैं.
जियो के इन प्लान्स की कीमत 1,499 रुपये और 4,199 रुपये है. तो चलिए जानते हैं इन प्लांस के बारे में सबकुछ…
Disney+ Hotstar Premium में क्या है खास
Jio ने 1,499 रुपये और 4,199 रुपये की कीमत वाले प्रीपेड प्लान्स को लॉन्च किया है. खास बात है कि यूजर्स Disney+ Hotstar Premium का इस्तेमाल एक साथ 4 डिवाइसेज पर कर सकते हैं. आप मोबाइल के साथ ही लैपटॉप, टैबलेट और टीवी पर भी Disney+ Hotstar Premium का मजा ले सकते हैं. आपको बता दें कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के जरिए यूजर्स को अपना पसंदीदा कॉन्टेंट 4K रेजोल्यूशन में देखने की सुविधा मिलती है.
1,499 रुपये वाला रिचार्ज प्लान में मिलेंगी ये सुविधाएं
जियो के 1,499 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडिटी और डेली 2GB डेटा दिया जाएगा. इस तरह यूजर्स को कुल 168 जीबी डेटा मिल जाएगा. इसमें आपको 1 साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/Day और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा.
4,199 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
इसी तरह रिलायंस जियो के 4,199 रुपये के प्लान में भी अधिकतर सुविधाएं 1,499 रुपये वाले प्लान जैसे ही हैं. हालांकि इसमें ज्यादा दिन की वैलिडिटी और ज्यादा डेटा मिलता है. 4,199 रुपये के प्लान में 365 दिन के लिए रोज 3GB डेटा दिया जाएगा. इसके अलावा 1 साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/Day और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Jio, Reliance Jio