होमफोटोलाइफ़फूड

एक बार खाई तो भूल नहीं पाएंगे… धौलपुर की ये खास बैंगन रेसिपी, जरूर करें ट्राई

Last Updated:

राजस्थान के धौलपुर जिले में बैंगन की एक खास तरह की सब्जी बनाई जाती है, जिसमें सरसों का अनोखा स्वाद जोड़ा जाता है. यह पारंपरिक डिश न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि इसे घर में आसानी से उपलब्ध मसालों से तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं इस स्वादिष्ट देसी रेसिपी को बनाने का आसान तरीका.

धौलपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में बैंगन की एक खास सब्जी काफी पसंद की जाती है. इसे सरसों के साथ मिलाकर बनाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. गांवों में यह सब्जी बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक सभी को बेहद पसंद आती है. खास बात यह है कि इसे घर में मौजूद सामान्य मसालों से बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है.

इस स्वादिष्ट सब्जी को बनाने के लिए आपको लंबे बैंगन, सरसों, 5 से 7 लहसुन की कलियां, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच मेथी, स्वादानुसार नमक और सजाने के लिए बारीक कटा हरा धनिया चाहिए. ये सभी सामग्री घर की रसोई में आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं.

सबसे पहले लहसुन को पीस लें और उसमें काली मिर्च, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और बाकी मसाले मिलाएं. इसमें थोड़ा सा पानी डालकर मसालों का पेस्ट तैयार कर लें, ताकि पकने पर स्वाद अच्छी तरह सब्जी में घुल जाए. दूसरी तरफ सरसों को पीसकर अलग कटोरे में रखें और उसमें भी थोड़ा पानी डालकर कुछ देर भिगो दें, इससे उसकी कड़वाहट कम हो जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब बैंगन को लंबाई में दो हिस्सों में काटें और हर टुकड़े में बीच से हल्का चीरा लगाएं, लेकिन टुकड़े अलग न करें. इसके बाद कढ़ाई को गैस पर गर्म करें. कढ़ाई गर्म होने पर आंच धीमी कर उसमें सरसों का तेल डालें. तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो उसमें मेथी के दाने डालकर हल्का भूनें, फिर बैंगन और नमक डालकर चलाएं और तुरंत ढक दें.

जब बैंगन थोड़ा नरम हो जाए और उसका रंग बदलने लगे, तब तैयार मसाला पेस्ट डालें. इसे हल्का भूनते हुए बीच-बीच में चलाते रहें. कुछ देर बाद इसमें भीगी हुई सरसों डालें और थोड़ा पानी मिलाकर 5 से 7 मिनट तक पकने दें. जब बैंगन पूरी तरह पक जाए और सरसों मसालों में अच्छी तरह मिल जाए,

अब इसे 4 से 5 मिनट और धीमी आंच पर पकाएं. आखिर में गैस बंद कर ऊपर से हरा धनिया डालें. यह स्वादिष्ट बैंगन करी गर्मागर्म चावल, रोटी या पराठे के साथ बेहद लाजवाब लगती है. इसे परोसते समय साथ में प्याज और खीरे के स्लाइस भी रखें. इस डिश का स्वाद इतना खास होता है कि बैंगन न पसंद करने वाले भी इसे बार-बार खाना चाहेंगे. धौलपुर के ग्रामीण इलाकों में यह सब्जी काफी लोकप्रिय है, जिसे बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चे भी बड़े चाव से खाते हैं.



Source link

Write A Comment