What can PM Modi cook: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आप अक्सर टीवी पर भाषण देते सुने होंगे. उनके बोलने का अंदाज, शानदार व्यक्तित्व, हाव-भाव के दीवाने काफी लोग हैं. वे जब भी अपने मन की बात करते हैं, तो अपने बारे में, अपने पसंद-नापसंद के बारे में काफी चीजें देश की जनता के साथ साझा भी करते हैं. उन्हें आपने अक्सर ये भी कहते सुना होगा कि वो खाने के भी बेहद शौकीन हैं, लेकिन शायद आपको इस बात के बारे में पता नहीं होगा कि पीएम मोदी (PM Modi) को खाना पकाना भी पसंद है. वे एक अच्छे कुक भी हैं. यहां जानिए, आखिर प्रधानमंत्री मोदी कौन-कौन सी चीजें बना लेते हैं.

कैसा खाना है पसंद?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वे खानपान के मामले में काफी अनुशासित रूटीन फॉलो करते हैं. घर का खाना उन्हें पसंद है. वे सादा भोजन को प्रेफर करते हैं. उनकी डाइट में हेल्दी और पौष्टिक चीजें अधिक शामिल होती हैं. वे हर तरह की चीजें खाना पसंद करते हैं, जो सेहत के लिए पौष्टिक होती हैं. वे पहाड़ी मशरूम भी खाना पसंद करते हैं. हल्दी, दही उनके भोजन में जरूर शामिल होते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

फेवरेट है मोरिंगा पराठा
जब भी उन्हें मौका मिलता है, वे कुछ ना कुछ कुक करते हैं. क्या आप जानते हैं कि नरेंद्र मोदी की फेवरेट चीज क्या है? दरअसल, उन्हें मोरिंगा का पराठा खाना बहुत पसंद है. एक इंटरव्यू में इसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा था कि जब भी उन्हें समय मिलता है तो वो थोड़ी बहुत कुकिंग में हाथ आजमाते हैं. कई बार मोरिंगा का पराठा भी बना चुके हैं. सप्ताह में 2 बार जरूर ड्रमस्टिक पराठा खाते हैं.

इसके साथ ही उन्हें कई और चीजें खाना पसंद हैं जैसे मखाना, स्प्राउट्स, ढोकला, खांडवी, दालें, सब्जी, रोटी, सूप, खिचड़ी, इडली, डोसा, खाखरा, साबुदाना खिचड़ी भी खाना पसंद हैं.

कुकिंग का भी रखते हैं शौक पीएम मोदी?
उन्हें खाने के साथ ही कुक करना भी भाता है. कई बार वे खुद इस बात को कह चुके हैं कि जब वे आरएसएस प्रचाकर थे और पॉलिटिक्स में शामिल होने तक वे खुद से ही खाना पकाया करते थे.

कई बार इंटरव्यू में उन्हें ये भी कहते सुना गया है कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में सुबह की चाय वे खुद ही बना लिया करते थे. पोहा, खिचड़ी भी उनका फेवरेट व्यंजन है, जिसे वे काफी बनाया करते थे. आज भी उन्हें काम से फुर्सत मिलता है तो इन चीजों को वो बनाना पसंद करते हैं. उन्हें खिचड़ी बनाना इसलिए भी पसंद है, क्योंकि इसमें अधिक मेहनत नहीं लगती है और जल्दी बन जाती है. ये सुपाच्य भोजन है. आरएसएस के टाइम के समय वे ऑफिस में अपने सहकर्मियों, साथियों के लिए खिचड़ी, सिंपल भोजन बनाया करते थे. वे साबुदाना खिचड़ी की भी रेसिपी जानते हैं. एक प्रोग्राम में उन्होंने एक महिला को साबुदाना खिचड़ी की पूरी विधि बताई थी, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था.



Source link

Write A Comment