Last Updated:

Street Food Ghaziabad : दिल्ली से सटे गाजियाबाद में चरम की गर्मी पड़ती है. गर्मियों की दस्तक के साथ ही यहां लोग ऐसे खाने-पीने की तलाश में रहते हैं जो शरीर को ठंडक दे और हल्की भी हो. इंदिरापुरम इलाके में एक छोटी सी दुकान इन दिनों लोगों के लिए राहत का ठिकाना बन गई है. इस दुकान की खासियत यहां मिलने वाली ठंडी मसालेदार छाछ और ब्रेड के साथ देसी मक्खन है. 60 रुपये में मिलने वाला यह कॉम्बिनेशन लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस दुकान को चलाने वाली राजकुमारी मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली हैं.

गाजियाबाद. गर्मी का मौसम आते ही हर कोई ऐसे खाने-पीने की तलाश में रहता है जो शरीर को ठंडक दे और हल्का भी हो. तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच अगर कहीं सुकून और ताजगी मिल जाए तो लोग वहां खिंचे चले आते हैं. गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में भी एक ऐसी ही छोटी सी दुकान इन दिनों लोगों के लिए राहत का ठिकाना बन गई है, जहां गांव जैसा देसी स्वाद शहर में ही मिल रहा है. इंदिरापुरम की शिप्रा रिवेरा सोसाइटी के गेट नंबर 4 के सामने लगने वाली इस दुकान की खासियत है यहां मिलने वाली ठंडी मसालेदार छाछ और ब्रेड के साथ देसी मक्खन. 60 रुपये में मिलने वाला यह कॉम्बिनेशन लोगों को खूब पसंद आ रहा है. गर्मी में ठंडी छाछ का स्वाद और ऊपर से मक्खन लगी ब्रेड लोगों को ना सिर्फ स्वाद देता है बल्कि शरीर को तुरंत ठंडक भी पहुंचाता है.

कैसे मिल रहा गांव वाला स्वाद

इस दुकान को चलाने वाली राजकुमारी मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली हैं. लोकल 18 से वे बताती हैं कि उनका मकसद लोगों तक शुद्ध और देसी स्वाद पहुंचाना है. गर्मियों में छाछ और मक्खन से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. यह शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पाचन के लिए भी अच्छा है. उनकी छाछ देसी तरीके से तैयार की जाती है. दूध को गर्म करके उससे मक्खन और छाछ निकाली जाती है, जिससे इसका स्वाद बिल्कुल गांव जैसा लगता है.

कब से कब तक

राजकुमारी के मुताबिक, उनकी दुकान पर 30 रुपये में एक गिलास ठंडी मसालेदार छाछ मिलती है जबकि 30 रुपये में ब्रेड पर देसी मक्खन और हल्का मसाला लगाकर परोसा जाता है. यही वजह है कि यह किफायती और स्वादिष्ट विकल्प लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक खुलने वाली इस दुकान पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. इस भीषण गर्मी में यह दुकान किसी राहत केंद्र से कम नहीं है.

दूर-दूर से लोग यहां सिर्फ इस खास स्वाद को चखने के लिए पहुंचते हैं. कई लोग तो रोजाना यहां आकर छाछ पीना अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना चुके हैं. शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर कहीं सादगी और सुकून के साथ देसी स्वाद मिल जाए तो वह अपने आप में खास हो जाता है. इंदिरापुरम की यह छोटी सी दुकान इसी का जीता-जागता उदाहरण है, जहां कम कीमत में गर्मी से राहत और स्वाद दोनों मिल रहे हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Write A Comment