होमफोटोलाइफ़फूड

घर पर बनाएं कैफे जैसी झागदार क्रीमी कोल्ड कॉफी, हर घूंट में मिलेगा ठंडक का मजा

Last Updated:

Cold Coffee Recipe at Home: गर्मी में घर पर कैफे स्टाइल कोल्ड कॉफी बनाना आसान बहुत ही आसान है. पटना की शेफ स्पर्श नरूला दूध कॉफी चीनी आइस क्यूब और आइसक्रीम से झागदार रिच ड्रिंक बनाने की टिप्स बता रही हैं. उन्होंने कहा कि यह एकदम कैफे स्टाइल में आसानी से तैयार हो जाएगी.

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोग ठंडी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स की तलाश में रहते हैं. ऐसे में कैफे स्टाइल कोल्ड कॉफी हर किसी की पहली पसंद बन जाती है, लेकिन अब आपको इसके लिए बाहर जाने या ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आप इसे आसानी से घर पर भी बना सकते हैं. बेहद आसान इंग्रेडिएंट्स और कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाली यह कोल्ड कॉफी स्वाद में किसी कैफे से कम नहीं होती. इसकी रेसिपी बता रही हैं शेफ स्पर्श नरूला.

घर पर कोल्ड कॉफी बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती. बस दूध, कॉफी, चीनी, आइस क्यूब और आइसक्रीम जैसी नॉर्मल इंग्रेडिएंट्स से आप इसे तैयार कर सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली हर चीज आसानी से आपके किचन में उपलब्ध होती है. इसीलिए यह रेसिपी और भी आसान बन जाती है.

इस ड्रिंक को बनाने की शुरुआत कॉफी और चीनी को मिक्सी में डालकर की जाती है. इसमें थोड़ा सा दूध मिलाकर अच्छे से ब्लेंड कर लें. ताकि कॉफी और चीनी पूरी तरह घुल जाए. यह पहला स्टेप बहुत इंपोर्टेंट है. क्योंकि यही आपके ड्रिंक का बेस तैयार करता है. साथ ही स्वाद को बैलेंस करता है. इसके बाद इसमें आइस क्यूब्स डालकर फिर से ब्लेंड करें. जब तक मिश्रण थोड़ा गाढ़ा और झागदार न हो जाए. तब तक इसे ब्लेंड करते रहना है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगले स्टेप में इसमें बचा हुआ दूध डालकर एक बार फिर से ब्लेंड करना है. इससे कॉफी का फ्लेवर बैलेंस होता है और ड्रिंक की क्वांटिटी भी बढ़ जाती है. इसके बाद इसमें आइसक्रीम डालकर अंतिम बार ब्लेंड किया जाता है. आइसक्रीम डालने से स्वाद और भी रिच और डेजर्ट जैसे हो जाती है.

तैयार कोल्ड कॉफी को एक ग्लास में डालकर सर्व करने के लिए रेडी करें. सर्व करते समय ऊपर से थोड़ा सा आइसक्रीम डालकर गार्निश कर लें. इससे यह देखने में और भी आकर्षक लगती है. चाहें तो इसके ऊपर चॉकलेट सॉस डालकर इसका फ्लेवर और प्रेजेंटेशन दोनों को और बेहतर बनाया जा सकता है.

इस आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी के साथ अब आप घर बैठे ही कैफे जैसा फीलिंग ले सकते हैं. खासकर गर्मी के दिनों में यह कोल्ड कॉफी आपको ठंडक देने के साथ-साथ एनर्जी भी देती है. ऐसे में अगली बार जब भी आपका मन कुछ खास पीने का हो तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें और अपने परिवार के साथ इसका आनंद उठाएं.



Source link

Write A Comment