होमफोटोलाइफ़फूड

बदल जाएगी दिल्ली के जायके की तस्वीर? स्ट्रीट फूड होगा और भी सेफ, हुई ये तैयारी

Last Updated:

Delhi Safe Food Game: अब दिल्ली का स्ट्रीट फूड अब होगा और सेफ. NASVI की नई पहल Safe Food Game के जरिए वेंडर्स फूड सेफ्टी के सीक्रेट्स सीखेंगे. गेमिंग के तड़के के साथ राजधानी के जायके की तस्वीर बदल जाएगी. जानिए कैसे काम करता है यह गेम.

राजधानी में स्ट्रीट फूड वेंडर्स को साफ-सफाई और सुरक्षित खाना बनाने के तरीके सिखाने के लिए National Association of Street Vendors of India (NASVI) ने एक खास पहल शुरू की है. Raja Ram Mohan Roy Memorial Hall में आयोजित कार्यक्रम में Safe Food Game लॉन्च किया गया, जो एक आसान और मजेदार तरीके से फूड सेफ्टी सिखाने वाला इंटरैक्टिव गेम है.

कार्यक्रम में Safe Food Game का आधिकारिक लॉन्च किया गया. इस दौरान फूड सेफ्टी और स्ट्रीट वेंडर्स के काम को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया.

Safe Food Game एक छोटा सा डिजिटल इंटरैक्टिव गेम है. जिसमें वेंडर्स को आसान भाषा में फूड सेफ्टी के नियम सिखाए जाते हैं. इसमें सवाल पूछे जाते हैं और सही जवाब के साथ जानकारी भी दी जाती है, ताकि वे रोज़मर्रा के काम में इसे अपना सकें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

भारत में स्ट्रीट फूड हर शहर की पहचान है. लाखों लोग इसी से अपनी रोज़ी- रोटी कमाते हैं. लेकिन कई बार साफ-सफाई की कमी के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ता है. ऐसे में Safe Food Game जैसे आसान और मजेदार तरीके इस समस्या को कम करने में मदद कर सकते है. इस में वेंडर्स को साफ-सफाई के नियम, खाना सुरक्षित बनाने की जानकारी, ग्राहकों का भरोसा और काम और कमाई पर अच्छा प्रदर्शन कैसे करें जानकारी दी जाती है.

इस मौके पर कई बड़े अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे, जिनमें Anil Chopra, Ananya Panday, Pawan Kumar और Takayuki Hagiwara शामिल थे. NASVI के नेशनल कोऑर्डिनेटर Arbind Singh ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स रोज़ लाखों लोगों को खाना खिलाते हैं. लेकिन कई बार साफ-सफाई की कमी के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ता है. ऐसे में Safe Food Gameजैसे आसान और मजेदार तरीके इस समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं.

वहीं मौके पर मौजूद सभी वेंडर्स ने भी इस पहल की शुरुआत में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया. उन्होंने Safe Food Game खेलकर न सिर्फ इसे समझा, बल्कि इसे अपने रोज़मर्रा के काम में अपनाने की भी इच्छा जताई. वेंडर्स का कहना था कि इस तरह की पहल उन्हें आसान भाषा में सही तरीके सिखाती है, जिससे वे अपने खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई को बेहतर बना सकते हैं.



Source link

Write A Comment