Last Updated:
Desi Patties Of Bayana, Bharatpur : भरतपुर के बयाना स्थित सुभाष चौक की देसी पेटीज इन दिनों लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. मटर और छोले की खास स्टफिंग से तैयार यह पेटीज अपने अनोखे स्वाद के लिए मशहूर हो रही है. महज 20 रुपये में मिलने वाली इस डिश को चखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंच रहे हैं.
भरतपुर के बयाना शहर के सुभाष चौक पर मिलने वाली पेटीज खास देसी स्वाद के लिए चर्चा में बना हुआ है. यहां मिलने वाली देसी स्टाइल पेटीज लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. खास बात यह है कि इस तरह की पेटीज आपको सिर्फ यहीं देखने और चखने को मिलेगी जो इसे और भी खास बनाती है. आमतौर पर पेटीज के अंदर आलू की स्टफिंग होती है.
लेकिन बयाना के सुभाष चौक की इस पेटीज की पहचान इसके अलग और देसी अंदाज से होती है. इसमें मटर और छोले का इस्तेमाल किया जाता है. जो इसे एकदम अलग स्वाद देता है.देसी मसालों के साथ तैयार की गई यह पेटीज लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के गांवों और कस्बों से भी लोग इस खास पेटीज का स्वाद लेने के लिए सुभाष चौक पहुंचते हैं.
शाम होते ही यहां लोगों की भीड़ लग जाती है और दुकान पर पेटीज लेने वालों की कतारें देखने को मिलती हैं. इस पेटीज की एक और खासियत इसकी कीमत भी है. महज 20 रुपये में मिलने वाली यह पेटीज हर वर्ग के लोगों की पहुंच में है. कम कीमत और शानदार स्वाद का यह मेल ही इसकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण बन गया है. लोग इसे देसी पेटीज के नाम से जानते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
और एक बार खाने के बाद इसका स्वाद लंबे समय तक याद रहता है. खासतौर पर मटर और छोले का कॉम्बिनेशन इसे दूसरे फास्ट फूड से अलग बनाता है. बयाना का यह देसी स्वाद अब धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बना रहा है और स्थानीय स्ट्रीट फूड की सूची में एक खास जगह हासिल कर चुका है. आने वाले समय में यह पेटीज बयाना की पहचान बन रही है.
जो न सिर्फ स्वाद बल्कि अपनी सादगी और देसी अंदाज के लिए भी जानी जाती है. जिसको लोग बड़े चावल से पसंद करते हैं और इसका स्वाद लेने के लिए बयाना आते हैं. यह पेटीज पूरी तरह देसी स्टाइल में तैयार की जाती है. जो बयाना सहित आसपास के लोगों को खूब पसंद आती है.