Last Updated:

Sony के नए ‘The ColleXion’ प्रीमियम हेडफोन्स लॉन्च से पहले लीक हुए हैं. जानिए संभावित कीमत, फीचर्स, लॉन्च डेट और WH-1000XM6 से क्या होगा अलग.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Sony का नया लिमिटेड एडिशन हेडफोन, जानिए क्या होगा खास.

सोनी जल्द ही अपने प्रीमियम ऑडियो सेगमेंट में एक नया और खास हेडफोन लॉन्च कर सकता है, जिसे ‘सोनी The ColleXion’ नाम दिया गया है. यह डिवाइस कंपनी की मशहूर 1000X सीरीज से भी ऊपर रखा जा सकता है और कीमत के मामले में भी इसे सबसे महंगा मॉडल माना जा रहा है.

लीक के अनुसार, ये नया हेडफोन मौजूदा फ्लेगशिप सोनी WH-1000XM6 से भी ज्यादा प्रीमियम होगा. इसकी कीमत करीब 629 यूरो (लगभग ₹68,500) बताई जा रही है, जो इसे हाई-एंड ऑडियो डिवाइस की कैटेगरी में रखता है. दिलचस्प बात यह है कि इसकी कीमत Apple AirPods Max से भी ज्यादा हो सकती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘The ColleXion’ को कंपनी की रेगुलर लाइनअप से अलग एक लिमिटेड एडिशन प्रोडक्ट के तौर पर पेश किया जा सकता है. यह संभव है कि यह सिर्फ एक ही ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो और इसे एक्सक्लूसिव प्रीमियम यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया हो.

मिलेगा एडवांस ऑडियो सिस्टम
फीचर्स की बात करें तो इसमें वायर्ड और वायरलेस दोनों तरह की कनेक्टिविटी मिल सकती है. वायर्ड यूज के लिए इसमें गोल्ड-प्लेटेड L-शेप्ड स्टीरियो मिनी प्लग दिया जा सकता है. वहीं वायरलेस मोड में SBC, AAC, LDAC और LC3 जैसे एडवांस ऑडियो कोडेक्स का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जो हाई-क्वालिटी ऑडियो एक्सपीरिएंस देगा.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सोनी अपने सोनी WH-1000XM6 के लिए एक नया Sandstone कलर ऑप्शन भी लॉन्च कर सकता है. हालांकि इसकी कीमत मौजूदा वेरिएंट्स के आसपास ही रहने की संभावना है.

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो यह नया हेडफोन 19 मई के आसपास यूरोप और दूसरे बाजारों में पेश किया जा सकता है. हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

ये कहना गलत नहीं होगा कि सोनी ‘The ColleXion’ के जरिए प्रीमियम हेडफोन सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट करने की तैयारी में है. अगर ये लीक सही साबित होते हैं, तो यह डिवाइस ऑडियो लवर्स के लिए एक एक्सक्लूसिव और हाई-एंड ऑप्शन बन सकता है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Write A Comment