होमफोटोलाइफ़फूड

रेस्टोरेंट का टेस्ट भूल जाएंगे! घर पर बनाएं हरियाणवी स्टाइल अरहर दाल

Last Updated:

Haryanvi Style Arhar Dal Recipe: अगर आप भी रोज-रोज बाहर का मसालेदार खाना खाकर बोर हो चुके हैं और घर के सादे मगर जबरदस्त स्वाद की तलाश में हैं, तो हम आपको एक खास रेसिपी बताएंगे जो है ‘हरियाणवी अरहर दाल’ इसे बनाने में महज कुछ मिनट लगते हैं, लेकिन इसका स्वाद किसी भी बड़े रेस्टोरेंट को मात दे सकता है. साबुत धनिया, जीरा और सूखी लाल मिर्च के तड़के के साथ तैयार होने वाली यह दाल न केवल खुशबूदार है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहतरीन है. जानिए कैसे आप भी अपने किचन के बेसिक सामान से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं.

अगर आप भी रोजाना बाहर का तला-भुना और मसालेदार खाना खाकर पूरी तरह बोर हो चुके हैं, तो हम आपको घर पर ही झटपट तैयार होने वाली स्वादिष्ट अरहर की दाल की रेसिपी बताएंगे. इसे बनाने का तरीका इतना आसान है कि आप इसे बिना किसी झंझट के कभी भी बना सकते हैं. हरियाणा के देसी टच वाली यह अरहर की दाल बच्चे हों या बुजुर्ग, सभी बड़े चाव से और उंगलियां चाटकर खाएंगे. घर पर बनी इस दाल का स्वाद इतना खास होता है जो होटल के खाने की याद भुला देगा.

अंबाला की रहने वाली बिंद्रा देवी ने इस खास रेसिपी को साझा करते हुए बताया कि उनके ससुराल में हरियाणवी तरीके से तैयार की गई यह अरहर की दाल सबको बहुत पसंद आती है. इसे बनाने का यह खास तरीका उनकी सास ने उन्हें सिखाया था. रेसिपी शुरू करने के लिए सबसे पहले लगभग 200 ग्राम अच्छी क्वालिटी की अरहर की दाल ले लें. अब इस दाल को साफ पानी से दो-तीन बार अच्छे से धोकर सीधे प्रेशर कुकर में डाल दें.

जैसे ही आप कुकर में धुली हुई अरहर की दाल डालें, उसके तुरंत बाद उसमें लगभग एक बड़ा गिलास पानी मिला दें. अब इसमें स्वाद और रंग के लिए एक चम्मच हल्दी, एक चम्मच नमक और एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल दें. इन सबको अच्छे से मिलाने के बाद कुकर का ढक्कन बंद कर दें और गैस पर चढ़ा दें. कुकर में एक सीटी आने दे, क्योंकि अरहर की दाल बहुत जल्दी गल जाती है और एक सीटी इसके लिए काफी होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जब तक एक तरफ कुकर में सीटी आने की तैयारी हो रही हो, तब तक आप दूसरी तरफ तड़के की तैयारी कर लें. इसके लिए एक मध्यम आकार का प्याज, एक लाल टमाटर और लहसुन लेकर उन्हें बारीक टुकड़ों में काट लें. जब यह सारा मसाला कट जाए, तो इसे एक प्लेट में अलग रख लें. इसके साथ ही अपनी पसंद के हिसाब से ताजी हरी मिर्च और हरा धनिया भी बारीक काट लें, जो बाद में दाल की गार्निशिंग और स्वाद बढ़ाने के लिए काम आएंगी.

तड़का लगाने के लिए एक खाली कढ़ाई को हल्की गैस पर रखें और उसमें लगभग चार चम्मच सरसों का तेल डाल दें. जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए और उसमें से धुआं निकलने लगे, तब इसमें एक चम्मच जीरा और थोड़ा सा साबुत सूखा धनिया डालकर चटका लें. जब जीरा लाल हो जाए, तो इसमें कटा हुआ लहसुन, प्याज और टमाटर का मसाला डालकर धीमी आंच पर अच्छे से भूनें. जब यह तड़का तेल छोड़ने लगे, तो इसमें दो-तीन साबुत लाल मिर्च डाल दें, जिससे दाल में एक सोंधी सी खुशबू और बेहतरीन तड़का लग जाता है.

बिंद्रा देवी ने बताया कि जब कुकर की भाप निकल जाए और दाल अच्छे से उबल जाए, तो कढ़ाई में तैयार किया गया यह गरमागरम प्याज-टमाटर वाला तड़का दाल में डाल दें. जैसे ही आप यह मसाला डालेंगे, अरहर की दाल में असली हरियाणवी तड़का लग जाएगा. तड़का लगाने के तुरंत बाद कुकर का ढक्कन 5 मिनट के लिए वापस बंद कर दें. ऐसा करने से मसालों की सारी महक और स्वाद दाल के अंदर तक अच्छे से समा जाता है.

इस रेसिपी से आपकी असली हरियाणवी अरहर की दाल कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगी. अब इसे किसी बर्तन में निकाल लें और कटा हुआ ताजा हरा धनिया के साथ ही बारीक हरी मिर्च डालें. यह दाल इतनी स्वादिष्ट बनती है कि बच्चे और बुजुर्ग सभी इसे खूब पसंद करेंगे. घर की बनी यह दाल किसी भी बड़े रेस्टोरेंट की दाल से कहीं ज्यादा बेहतर और सेहतमंद होती है. इसे आप गरमागरम बासमती चावल या देसी घी लगी रोटी के साथ चटकारे लेकर खा सकते हैं.



Source link

Write A Comment