DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates
  • होम
  • राजनीतिक
  • जीवन शैली
  • खेल
  • मनोरंजन
  • फूड
  • फ़िल्म रिव्यू
  • टेक
  • ऐप्स
  • मुझसे संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
सरकारी निर्देश के बाद वॉट्सऐप में आने वाला है बड़ा अपडेट, बदलेगा लॉगइन का तरीका, फस जाएंगे ऐसे यूज़र्स
ऐप्स

सरकारी निर्देश के बाद वॉट्सऐप में आने वाला है बड़ा अपडेट, बदलेगा लॉगइन का तरीका, फस जाएंगे ऐसे यूज़र्स

By digi_hin February 25, 2026 3 Mins Read
Share
Share on Facebook LinkedIn


Last Updated:February 25, 2026, 12:21 IST

वॉट्सऐप भारत में नए सरकारी नियमों के तहत सिम री-वेरिफिकेशन फीचर ला सकता है. +91 नंबर वाले यूजर्स को समय-समय पर नंबर दोबारा कन्फर्म करना पड़ सकता है. जानें पूरा अपडेट.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वॉट्सऐप का नया सिम रूल.

भारत में वॉट्सऐप यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव आने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी नए सरकारी नियमों का पालन करने के लिए SIM वेरिफिकेशन सिस्टम में बदलाव करने की तैयारी कर रही है. ये कदम डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम्यूनिकेशन के निर्देश के बाद उठाया जा रहा है. सरकार चाहती है कि बंद या दोबारा किसी और को दिए गए मोबाइल नंबर का गलत इस्तेमाल न हो.

कई बार ऐसा होता है कि कोई नंबर बंद हो जाता है और बाद में वह किसी दूसरे व्यक्ति को मिल जाता है. ऐसे में पुराने अकाउंट का दुरुपयोग हो सकता है.

अभी कैसे काम करता है वॉट्सऐप?
फिलहाल वॉट्सऐप केवल पहली बार लॉगिन करते समय 6 अंकों का कोड भेजकर नंबर वेरिफाई करता है. एक बार वेरिफिकेशन पूरा हो जाने के बाद, ऐप दोबारा यह जांच नहीं करता कि SIM अभी भी एक्टिव है या नहीं.

क्या बदलेगा नए सिस्टम में?
नए अपडेट के बाद वॉट्सऐप समय-समय पर बैकग्राउंड में चेक करेगा कि आपके फोन में लगा SIM अभी भी चालू है या नहीं. अगर सब कुछ सही है, तो यूजर को कुछ करने की जरूरत नहीं होगी. लेकिन अगर सिस्टम को लगे कि SIM एक्टिव नहीं है, तो दोबारा 6 अंकों का कोड डालकर वेरिफिकेशन करना पड़ सकता है.

अगर वेरिफिकेशन फेल हो जाता है, तो अकाउंट की एक्सेस अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है. हालांकि अच्छी बात यह है कि आपकी चैट हिस्ट्री और पुराने मैसेज सुरक्षित रहेंगे.

क्या Passkey से लॉगिन काम आएगा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केवल Passkey लॉगिन से ये नियम पूरा नहीं होगा, क्योंकि सरकार चाहती है कि अकाउंट एक एक्टिव मोबाइल नंबर से जुड़ा हो. वॉट्सऐप का टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर पहले की तरह चलता रहेगा.

किन यूजर्स पर होगा असर?
यह बदलाव केवल भारत के उन यूजर्स पर लागू होगा जिनका नंबर +91 से शुरू होता है. दूसरे देशों के यूजर्स के लिए फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा. ये फीचर अभी टेस्टिंग में है और आने वाले महीनों में धीरे-धीरे रोलआउट किया जा सकता है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

February 25, 2026, 12:21 IST



Source link

Author digi_hin

  • Website

Related Posts

28 दिन नहीं, पूरे महीने चलेगा प्लान! Jio के प्लान में फ्री कॉलिंग, डेटा के साथ बड़ा फायदा

28 दिन नहीं, पूरे महीने चलेगा प्लान! Jio के प्लान में फ्री कॉलिंग, डेटा के साथ बड़ा फायदा

April 5, 2026
Google का बड़ा धमाका! अब हर कोई फ्री में बना सकता है AI वीडियो, जानिए कैसे करेगा काम

Google का बड़ा धमाका! अब हर कोई फ्री में बना सकता है AI वीडियो, जानिए कैसे करेगा काम

April 5, 2026
बड़ी कंपनियों से आएगा नौकरी का बुलावा, LinkedIn प्रोफाइल में करें ये 4 बदलाव

बड़ी कंपनियों से आएगा नौकरी का बुलावा, LinkedIn प्रोफाइल में करें ये 4 बदलाव

April 2, 2026

Write A Comment Cancel Reply

  • Pages
    • About Us
    • Contact Me
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    • Terms & Conditions
  • Latest
    • ‘नहीं चाहिए मुझे पद्म श्री, पहले मेरी बात मानो,’ जब शेफ संजीव कपूर ने प्रोटोकॉल को धता बता
      ‘नहीं चाहिए मुझे पद्म श्री, पहले मेरी बात मानो,’ जब शेफ संजीव कपूर ने प्रोटोकॉल को धता बता
      April 6, 2026
    • देवघर की इस गली में उमड़ती भीड़, गर्मियों में बेल-मुरब्बे का जबरदस्त क्रेज
      देवघर की इस गली में उमड़ती भीड़, गर्मियों में बेल-मुरब्बे का जबरदस्त क्रेज
      April 6, 2026
  • Categories
    • Uncategorized
    • ऐप्स
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • फ़िल्म रिव्यू
    • फूड
    • मनोरंजन
    • राजनीतिक
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn

© 2026 diginezsindia. All registered.

Top
DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates