Last Updated:
Mithila fish style drumstick vegetable: मिथिलांचल की रसोई अपने खास स्वाद और अनोखी रेसिपी के लिए जानी जाती है, और उन्हीं में से एक है मुनगा यानी सहजन की मसालेदार सब्जी. आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर सहजन को यहां एक खास तरीके से पकाया जाता है, जिसमें मछली जैसे मसालों का इस्तेमाल कर इसे अलग ही स्वाद दिया जाता है. यह डिश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि शाकाहारी होते हुए भी नॉन-वेज जैसा फ्लेवर देती है, जो इसे और भी खास बना देती है. रिपोर्ट- अभिनव कुमार
मिथिलांचल के लोग खाने-पीने के बहुत शौकीन होते हैं. यहां के पकवान की अलग ही बात है. यहां तरह-तरह व्यंजन मिथिलांचल स्टाइल में अलग ही स्वाद देते हैं. मिथिलांचल में मुनगा (सहजन) की सब्जी का खास महत्व है. मुनगा यानी सहजन को आयुर्वेदिक गुणों के कारण विशेष स्थान मिलता है.
मौसम में यह घर-घर पकता है. इसे मछली के मसालों जैसी शैली से पकाया जाता है ये विधि यहां काफी लोकप्रिय है. शाकाहारी आधार पर मछली-सा स्वाद देती है, इसलिए नॉन-वेज पसंद करने वालों के लिए यह बेहद ही खास व्यंजन होता है.
गृहिणी निधि चौधरी कहती हैं कि यह तरीका मिथिला के भोजन में सहजन को नया रूप देता है, औषधीय लाभ ज्यों का त्यों, स्वाद में विविधता गजब का स्वाद आपको हर दाने में मिलेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सबसे पहले सहजन को धोकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है, फिर आलू को भी समान आकार में तैयार किया जाता है. अब बारी आती है इसके फ्राई की तो कड़ाही में तेल गरम कर दोनों को करीब 15 मिनट तक सुनहरा भूरा होने तक फ्राई कर लें फिर इसे निकाल कर अलग रखें.
मसाला-पेस्ट के लिए प्याज, लहसुन, सरसों और जीरा को मिक्सी में बारीकी से पीस लें. इसमें हल्दी, कश्मीरी मिर्च, सामान्य मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला लें. फिर कड़ाही में तेल गरम कर पंचफोड़न, तेजपत्ता, सूखी मिर्च और हींग का तड़का लगा लीजिए. और फिर इसमें तैयार पेस्ट डालकर तेल छोड़ने तक मध्यम आंच पर भूनते रहे.
अब भुना हुआ सहजन-आलू मसाले में मिलाकर 10 मिनट ढक्कन बंद कर पकने दें. फिर जरूरत अनुसार पानी डालकर 15 मिनट धीमी आंच पर पकाएं, जब तक रस गाढ़ा न हो जाए और सब्जी नरम न पड़ जाए.
अब चावल, रोटी या पूड़ी के साथ परोसने पर खुशबू तीखी और बनावट मछली-सब्जी जैसी लगती है, जबकि पोषण सहजन का बना रहता है.