Last Updated:

क्रोमा की Everything Apple Sale में iPhone 17 की कीमत ₹44,768 तक गिर गई है. एक्सचेंज, कूपन और Tata Neu ऑफर्स मिलाकर यह डील मिल रही है. जानिए पूरी कीमत, ऑफर्स और क्या यह खरीदने का सही समय है…

iPhone 17 को अब पहले से काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है. क्रोमा की Everything Apple Sale के दौरान इस फोन की इफेक्टिव कीमत ₹44,768 तक पहुंच गई है. लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹82,900 थी, ऐसे में यह डील iPhone खरीदने वालों के लिए काफी परफेक्ट साबित हो सकती है.

ये सीधा प्राइस कट नहीं है, बल्कि कई ऑफर्स को जोड़कर यह कीमत हासिल की जा सकती है. इसमें 2% कूपन डिस्काउंट ₹1658 तक, पुराने फोन का एक्सचेंज ₹23,500 तक, एक्सचेंज बोनस ₹8,000 तक और Tata Neu कॉइन्स ₹4,974 तक शामिल हैं.

अगर आप टाटा न्यो कॉइन्स का फायदा नहीं लेते, तो भी इसकी कीमत करीब ₹48,742 तक आती है. इसके अलावा, कुछ बैंक ऑफर्स से ₹1,000 तक की अडिशनल छूट भी मिल सकती है. EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत ₹2,073 प्रति माह से होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स- ऑफलाइन स्टोर से खरीदने पर ग्राहकों को ₹2,190 का ऐपल एडॉप्टर फ्री मिलता है, जिससे इस डील की वैल्यू और बढ़ जाती है.

क्या खास है iPhone 17 में? ऐपल iPhone 17 में इस बार 120Hz ProMotion डिस्प्ले दिया गया है, जो इसे और स्मूद बनाता है. यह ऐपल के नए A19 Bionic चिपसेट पर काम करता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग बेहतर होती है.

कैमरा की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है. वहीं फ्रंट में 18 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है, जिसमें सेंटर स्टेज फीचर सपोर्ट करता है. बैटरी लाइफ लगभग 11–12 घंटे की बताई जा रही है और इसमें 40W चार्जिंग का सपोर्ट भी है.

क्या आपको यह डील लेनी चाहिए? अगर आप पुराने iPhone से अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो यह डील काफी फायदेमंद हो सकती है. खासकर जब आप एक्सचेंज और लॉयल्टी ऑफर्स का पूरा फायदा उठाते हैं.

मतलब कि आईफोन 17 इस समय एक वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन बन गया है, लेकिन ध्यान रखें कि यह कीमत सभी ऑफर्स लागू करने पर ही मिलेगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment