Last Updated:
Moong Dal Samosa Recipe: भारत में समोसा बेहद लोकप्रिय और हर उम्र के लोगों का पसंदीदा माना जाता है. ज्यादातर लोग आलू वाले समोसे ही खाते हैं, लेकिन आज हम आपको आलू की जगह मूंग दाल का स्वादिष्ट स्टफिंग वाले समोसे की रेसिपी बताने जा रहे हैं. मूंग दाल स्टफिंग वाला समोसा न सिर्फ अनोखा है, बल्कि स्वाद में भी कमाल का होता है. इसका कुरकुरा बाहरी खोल और अंदर की मसालेदार, सुगंधित मूंग दाल की स्टफिंग हर किसी को लुभा लेती है. यह समोसा चाय, कॉफी या किसी भी पार्टी में परोसने के लिए परफेक्ट हैं. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.
समोसा हर उम्र के लोगों का पसंदीदा नाश्ता है. आमतौर पर लोग आलू वाले समोसे से परिचित हैं, लेकिन अब बाजार में मिनी समोसा तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यह छोटा, कुरकुरा और स्वाद में बेहद खास होता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें आलू की जगह मूंग दाल की स्टफिंग डाली जाती है, जिससे इसका स्वाद बिल्कुल अलग और लाजवाब हो जाता है. एक बार खाने के बाद ये मिनी मूंग दाल समोसा आपको बार-बार खाने को मजबूर कर देगा. ( एआई फोटो )
बिहार में मूंग दाल वाला मिनी समोसा अभी नया स्नैक माना जा रहा है, लेकिन दूसरे राज्यों में इसे काफी पसंद किया जाता है. अब समस्तीपुर सहित आसपास के इलाकों में भी लोग इसे चाव से खाने लगे हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बेहद आसान तरीके से बनाया जा सकता है. जहां शाम के नाश्ते में यह कुरकुरा और स्वादिष्ट मूंग दाल समोसा एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है. स्वाद और क्रंच दोनों का पूरा मजा लेने के लिए एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए. ( एआई फोटो )
इसे मिनी समोसा बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को 3-4 घंटे पानी में भिगोकर रखें, ताकि दाल अच्छी तरह फूल जाए. इसके बाद दाल को छानकर सुखा लें और ग्राइंडर में दरदरा पीस लें. फिर तैयार दाल में नमक, जीरा, अदरक, हरी मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउडर, काली मिर्च के साथ काजू, किशमिश और थोड़ा चीनी का भूरा मिलाकर स्वादिष्ट स्टफिंग तैयार करें. यह मसालेदार और मीठी स्टफिंग समोसे को अनोखा स्वाद देती है. ( एआई फोटो )
Add News18 as
Preferred Source on Google
वहीं, दूसरी ओर मैदा का आटा गूंथकर छोटी-छोटी लोइयां बना लें. फिर इन्हें बेलकर छोटी पूड़ियों का आकार दें. इनमें तैयार मूंग दाल की स्टफिंग भरकर सावधानी से मिनी समोसे का आकार दें. इसके बाद कढ़ाई में तेल या घी अच्छी तरह गर्म कर इन समोसों को धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. जब समोसा हल्का लाल रंग का और क्रंची हो जाए, तब इन्हें निकालकर गरमा-गरम चाय के साथ परोसें. देखकर ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा. ( एआई फोटो )
समस्तीपुर के कारीगर कौशल किशोर शाह बताते हैं कि मिनी समोसा बनाना काफी आसान है. उन्होंने बताया कि मूंग दाल को भिगोकर पीस लिया जाता है, फिर मसालों और ड्राई फ्रूट्स के साथ घी में अच्छी तरह भून लिया जाता है, जिससे स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं. इसके बाद मैदा की छोटी पूड़ियों में यह मिश्रण भरकर समोसे का आकार दिया जाता है और घी में धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक तला जाता है. शाह का कहना है कि समस्तीपुर में इसी पारंपरिक तरीके से बनाया जाने वाला यह मूंग दाल वाला मिनी समोसा एक बार चखने के बाद किसी का भी पसंदीदा नाश्ता बन जाता है. ( एआई फोटो )