DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates
  • होम
  • राजनीतिक
  • जीवन शैली
  • खेल
  • मनोरंजन
  • फूड
  • फ़िल्म रिव्यू
  • टेक
  • ऐप्स
  • मुझसे संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
इंस्टाग्राम यूज़र्स को मिल सकता है नया पावर, ये नया फीचर बदल सकता है सोशल रिलेशनशिप के नियम
ऐप्स

इंस्टाग्राम यूज़र्स को मिल सकता है नया पावर, ये नया फीचर बदल सकता है सोशल रिलेशनशिप के नियम

By digi_hin February 1, 2026 3 Mins Read
Share
Share on Facebook LinkedIn


इंस्टाग्राम पर जल्द ही एक ऐसा फीचर आ सकता है, जो सोशल मीडिया पर हमारी ‘सोशल बाउंड्री’ को थोड़ा और साफ और आसान बना देगा. दरअसल, मेटा एक नए ऑप्शन पर काम कर रहा है, जिसके तहत यूज़र्स खुद को किसी और की Close Friends लिस्ट से हटा सकेंगे. अभी तक अगर किसी ने आपको अपनी Close Friends लिस्ट में जोड़ लिया, तो आपके पास उसे छोड़ने का कोई सीधा तरीका नहीं था.

इंस्टाग्राम का Close Friends फीचर साल 2018 में आया था. इसका मकसद था कि लोग अपनी स्टोरी, रील या पोस्ट सिर्फ चुनिंदा लोगों के साथ शेयर कर सकें, न कि सभी फॉलोअर्स के साथ. धीरे-धीरे यह फीचर ‘खास लोगों’ का संकेत बन गया. लेकिन यहीं से एक अजीब स्थिति भी बनने लगी. कई बार लोग ऐसे Close Friends लिस्ट में जोड़ दिए जाते हैं, जहां वे खुद सहज महसूस नहीं करते, जैसे ऑफिस कलीग, दूर के जान-पहचान वाले या पुराने कॉन्टैक्ट्स.

टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम अब एक ऐसे टूल पर काम कर रहा है, जिससे कोई भी यूज़र चुपचाप नहीं, बल्कि साफ तौर पर किसी की Close Friends लिस्ट से बाहर हो सकेगा. इस फीचर का शुरुआती वर्ज़न मशहूर टिप्स्टर Alessandro Paluzzi ने ऐप के कोड में देखा. इसमें एक वॉर्निंग भी दिखती है, जो बताती है कि अगर आप लिस्ट छोड़ते हैं, तो उस व्यक्ति का Close Friends कंटेंट आपको दोबारा तभी दिखेगा जब वह आपको फिर से जोड़ देगा.

ये बदलाव छोटा जरूर लगता है, लेकिन इसका असर बड़ा हो सकता है. एक तरफ यह फीचर कुछ लोगों को अजीब या अपमानजनक लग सकता है, क्योंकि Close Friends को अक्सर भरोसे या नजदीकी रिश्ते से जोड़ा जाता है. वहीं दूसरी तरफ, बहुत से यूज़र्स ऐसे हैं जो इस कंट्रोल का स्वागत करेंगे. आखिर हर कोई हर तरह के ‘डिजिटल करीबियों’ के लिए तैयार नहीं होता.

स्नैपचैट में पहले से मिलता है ये फीचर
दिलचस्प बात ये है कि Snapchat जैसे प्लेटफॉर्म पहले से ही यूज़र्स को प्राइवेट स्टोरी से खुद हटने का ऑप्शन देते हैं. ऐसे में इंस्टाग्राम का अब तक पीछे रहना थोड़ा पुराना लगने लगा था.

फिलहाल मेटा ने साफ किया है कि यह फीचर अभी शुरुआती स्टेज में है और पब्लिक टेस्टिंग शुरू नहीं हुई है. यानी यह आ भी सकता है और नहीं भी. लेकिन इतना तय है कि इंस्टाग्राम अब यूज़र कंट्रोल और प्राइवेसी को लेकर नए प्रयोग करने के मूड में है. आने वाले समय में सोशल मीडिया पर ‘किससे कितना कनेक्ट रहना है’- इसका फैसला शायद यूज़र्स के हाथ में ज्यादा होगा.



Source link

Author digi_hin

  • Website

Related Posts

सिक्योरिटी अपडेट! Gmail का नया फीचर बदलेगा ईमेल भेजने का तरीका, हैकिंग का खतरा हो जाएगा कम

सिक्योरिटी अपडेट! Gmail का नया फीचर बदलेगा ईमेल भेजने का तरीका, हैकिंग का खतरा हो जाएगा कम

April 11, 2026
Delete नहीं, अब सीधे Edit करें! Instagram ने सुलझा दी यूज़र्स की बड़ी समस्या

Delete नहीं, अब सीधे Edit करें! Instagram ने सुलझा दी यूज़र्स की बड़ी समस्या

April 11, 2026
अमेरिका को फ्रांस का झटका, सरकारी दफ्तरों से हटेगा Windows

अमेरिका को फ्रांस का झटका, सरकारी दफ्तरों से हटेगा Windows

April 10, 2026

Write A Comment Cancel Reply

  • Pages
    • About Us
    • Contact Me
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    • Terms & Conditions
  • Latest
    • गर्मी में देसी स्वाद: अजमेर के बाजारों में कैरी और कैर-सांगरी अचार की जबरदस्त मांग, दिल्ली तक हो रही सप्लाई
      गर्मी में देसी स्वाद: अजमेर के बाजारों में कैरी और कैर-सांगरी अचार की जबरदस्त मांग, दिल्ली तक हो रही सप्लाई
      April 13, 2026
    • बचे हुए सामान से घर पर तैयार करें स्वाद से भरपूर देसी मिठाई, जानें रेसिपी
      बचे हुए सामान से घर पर तैयार करें स्वाद से भरपूर देसी मिठाई, जानें रेसिपी
      April 13, 2026
  • Categories
    • Uncategorized
    • ऐप्स
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • फ़िल्म रिव्यू
    • फूड
    • मनोरंजन
    • राजनीतिक
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn

© 2026 diginezsindia. All registered.

Top
DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates