होमताजा खबरlifestyle

पेट की गर्मी से परेशान? ट्राई करें इमली का ठंडा शरबत, गर्मी का परफेक्ट ड्रिंक

Last Updated:

Imli Sharbat: गर्मी के मौसम में आम का पन्ना, सत्तू या बेल का शरबत और रूह अफजा तो आप भी खूब पीते होंगे, लेकिन आज जान लीजिए घर पर आसान तरीके से इमली का शरबत बनाने की विधि, जो रखेगा आपको कूल-कूल…

Imli Sharbat: छतरपुर जिले में गर्मी में लोग इमली, गुड़, पुदीना और काला नमक से एक ड्रिंक तैयार करते हैं. इसे क्षेत्रीय भाषा में इमली छिरका या शरबत भी कहते हैं. यह न सिर्फ स्वाद में खास है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसका स्वाद मीठा, खट्टा और हल्का मसालेदार होता है, जो गर्म दोपहर में शरीर को तुरंत तरोताजा कर देता है.

इमली का शरबत बनाने की विधि
इमली का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले इसके बीज निकाल लेना होता है. इसके बाद इमली को एक कप पानी में डालकर 20 मिनट तक भीगने के लिए छोड़ देना है. इसके बाद इसमें गुड़, काला नमक, भूना जीरा पाउडर मिला देना है. फिर कपड़े की सहायता से छानकर एक बर्तन में निकाल लेना है. इस तरह आप घर बैठे ही इमली शरबत पी सकते हैं.

क्या है इमली शरबत
इमली का खट्टा-मीठा स्वाद होता है. इमली में आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जब इसे शरबत के रूप में बनाया जाता है तो यह सिर्फ एक ठंडा ड्रिंक नहीं रहता बल्कि पोषण भी देता है. इमली का शरबत शरीर को ऊर्जा देता है और गर्मी से राहत पहुंचाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए उपयोगी होते हैं, जबकि इसमें कैलोरी भी कम होती है. यह प्राकृतिक ड्रिंक पैकेज्ड जूस की तुलना में ज्यादा ताजा और हेल्दी विकल्प माना जाता है.

इमली शरबत बनाने के लिए सामग्री
इस शरबत को और हेल्दी बनाने के लिए चीनी की जगह गुड़ का उपयोग किया जाता है. गुड़ प्राकृतिक मिठास के साथ शरीर को आयरन भी देता है. वहीं काला नमक और भुना जीरा पाउडर स्वाद को और बेहतर बनाते हैं और हल्की तीखापन जोड़ते हैं. पुदीने की पत्तियां इस ड्रिंक को और ज्यादा फ्रेश और ठंडक देने वाला बना देती हैं.

इमली शरबत बनाने की विधि
इमली शरबत बनाना बेहद आसान है. सबसे पहले आधा कप इमली को एक कप गर्म पानी में करीब 20 मिनट तक भिगो दें. इसके बाद इसे अच्छे से मसलकर गूदा निकाल लें और छान लें. अब इस गूदे को ब्लेंडर में डालें. इसमें 3 बड़े चम्मच गुड़ पाउडर, आधा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर और 8 से 10 पुदीने की पत्तियां डालें. अब इसमें एक कप ठंडा पानी डालकर अच्छे से ब्लेंड करें. जब मिश्रण स्मूद हो जाए तो इसे एक बड़े जग में निकालें और उसमें बाकी ठंडा पानी मिला दें. अच्छे से मिलाएं और बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा परोसें. ऊपर से थोड़ा भुना जीरा और पुदीना डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है. बस तैयार है आपका इमली का शरबत.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link

Write A Comment