Last Updated:

Hyderabad Best Summer Drinks: हैदराबाद में गर्मी से बचने के लिए पारंपरिक ‘सज्जा अंबली’ का चलन बढ़ गया है. बाजरा और छाछ से तैयार यह ड्रिंक शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पाचन में भी मदद करती है. इसे प्रोबायोटिक सुपरफूड माना जाता है, जो आयरन और फाइबर से भरपूर है. घर पर आसानी से बनने वाली यह रेसिपी न केवल हाइड्रेशन बनाए रखती है, बल्कि वजन घटाने में भी फायदेमंद है.

ख़बरें फटाफट

Hyderabad Best Summer Drinks: जैसे-जैसे पारे का ग्राफ ऊपर चढ़ रहा है और सूरज की तपिश बढ़ रही है, लोग भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए अब पारंपरिक और देसी उपायों की ओर रुख कर रहे हैं. उत्तर भारत में जहाँ बाजरे की राबड़ी गर्मियों की पसंद मानी जाती है, वहीं दक्षिण भारत, विशेषकर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में ‘बाजरा अंबली’ या ‘सज्जा अंबली’ को गर्मी के खिलाफ सबसे सुरक्षित कवच माना जाता है. यह पारंपरिक ड्रिंक न केवल शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करती है, बल्कि पाचन तंत्र को भी पूरी तरह दुरुस्त रखती है.

पुराने समय में अंबली को अक्सर ‘गरीबों का अमृत’ कहा जाता था क्योंकि यह कम लागत में ऊर्जा प्रदान करती थी. लेकिन आज अपनी उच्च न्यूट्रिशनल वैल्यू के कारण यह बड़े-बड़े रेस्टोरेंट्स के मेनू का भी हिस्सा बन चुकी है. बाजरा आयरन, मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होता है. जब इसे छाछ के साथ मिलाकर फर्मेंट किया जाता है, तो यह एक शक्तिशाली प्रोबायोटिक सुपरफूड में तब्दील हो जाता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इसमें मौजूद फर्मेंटेड तत्व आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाते हैं, जिससे शरीर में हाइड्रेशन का स्तर बना रहता है.

संगीता जी से जानें: घर पर कैसे तैयार करें सज्जा अंबली
स्थानीय पाक विशेषज्ञ संगीता जी बताती हैं कि इसे घर पर बनाना बेहद आसान है. इसके लिए आपको आधा कप बाजरे का आटा, 2 कप खट्टी छाछ, 3 कप पानी, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, करी पत्ता, हरा धनिया और नमक की आवश्यकता होती है.

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले बाजरे के आटे में एक कप पानी मिलाकर पतला घोल तैयार करें ताकि गुठलियाँ न रहें.
  • अब बाकी बचे पानी को उबालें और उबलते पानी में बाजरे का घोल डालकर लगातार चलाते रहें.
  • जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इसे आंच से उतारकर पूरी तरह ठंडा होने दें.
  • इसके बाद दही में भुना जीरा और काला नमक मिलाकर फेंट लें और ठंडे बाजरे के मिश्रण में इसे मिला दें.
  • अंत में बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर आप इसमें राई-करी पत्ते का तड़का भी लगा सकते हैं.

वजन घटाने और ऊर्जा बनाए रखने में मददगार
डाइट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुबह के समय एक गिलास अंबली पीने से दिन भर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है. यह न केवल आपको लू की चपेट में आने से बचाती है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को तेज कर वजन घटाने में भी सहायक सिद्ध होती है. हैदराबाद के बाजारों में अब धीरे-धीरे इसकी मांग बढ़ने लगी है और लोग सॉफ्ट ड्रिंक्स की जगह इस सेहतमंद विकल्प को प्राथमिकता दे रहे हैं.

About the Author

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a seasoned multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience across digital media, social media management, video production, editing, content…और पढ़ें



Source link

Write A Comment