होमफोटोलाइफ़फूड

घर पर बनाएं कुरकुरी भाकरवड़ी, जानिए आसान रेसिपी और परफेक्ट स्वाद का सीक्रेट

Last Updated:

Bhakarwadi Recipe: बारिश के मौसम में चाय के साथ कुरकुरा और चटपटा खाने की इच्छा बढ़ जाती है, ऐसे में भाकरवड़ी एक बेहतरीन विकल्प है. यह स्नैक अपनी खट्टी-मीठी और मसालेदार स्टफिंग के लिए जाना जाता है. घर पर बनाई गई भाकरवड़ी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि हेल्दी भी रहती है. इसे बनाने के लिए मैदा, बेसन और मसालों के साथ इमली की चटनी का खास इस्तेमाल किया जाता है. सही विधि से तैयार करने पर यह बाजार जैसी कुरकुरी बनती है और लंबे समय तक स्टोर भी की जा सकती है.

बारिश के शुरू होने पर चाय के साथ कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का मन हर किसी का करता है, और ऐसे में ज्यादातर लोग बाजार से नमकीन ले आते हैं. लेकिन अगर वही स्वाद घर पर ही मिल जाए तो मजा दोगुना हो जाता है. घर की बनी चीजें न सिर्फ ज्यादा हेल्दी होती हैं, बल्कि उनमें अपनापन भी होता है. आज हम एक ऐसे स्नेक्स की बात कर रहे हैं जो न केवल स्वाद में स्वादिष्ट है बल्कि अपने खास खट्टे-मीठे और मसालेदार स्वाद के कारण हर किसी को पसंद आता है. यह है भाकरवड़ी अब इसे घर पर बनाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है.

अक्सर हम एक ही तरह की नमकीन खाकर बोर हो जाते हैं और कुछ नया ट्राई करने का मन करता है. ऐसे में भाकरवड़ी एक बेहतरीन विकल्प है जो स्वाद में अलग और मजेदार होती है. इसकी खासियत है इसकी कुरकुरी बाहरी परत और अंदर भरी चटपटी स्टफिंग. हर बाइट में खट्टा, मीठा और मसालेदार स्वाद एक साथ मिलता है. अगर सही तरीके से बनाया जाए तो यह बाजार के बिल्कुल जैसी ही बनती है, बल्कि उससे भी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है.

फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि भाकरवड़ी बनाने के लिए कुछ सामान्य सामग्री की जरूरत होती है जो आसानी से घर में मिल जाती है. आटा बनाने के लिए मैदा, बेसन, नमक, अजवाइन और घी या तेल लें. स्टफिंग के लिए जीरा, धनिया, सौंफ, तिल, सूखा नारियल पाउडर, लाल मिर्च, हल्दी, नमक और थोड़ी सी चीनी लें. साथ ही इमली की चटनी बनाने के लिए इमली, गुड़ या चीनी, काला नमक और भुना जीरा जरूरी है. इन सभी चीजों के सही मिश्रण से भाकरवडी का असली स्वाद आता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसे बनाने के लिए सबसे पहले इमली की चटनी तैयार करें. इमली को आधे घंटे पानी में भिगोकर रखें, फिर उसे गैस पर पानी के साथ उबालें. इसमें गुड़ या चीनी, नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा डालें. जब यह मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो इसे छान लें. इस तरह आपकी खट्टी-मीठी चटनी तैयार हो जाएगी. यह चटनी भाकरवड़ी के स्वाद को खास बनाती है, इसलिए इसे सही तरीके से बनाना बहुत जरूरी है.

इसके अब आटा तैयार करें. एक बाउल में मैदा, बेसन, नमक और अजवाइन डालें और उसमें थोड़ा सा घी या तेल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. फिर धीरे-धीरे पानी डालकर सख्त आटा गूंध लें और उसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. इसके बाद स्टफिंग तैयार करें. कढ़ाई में जीरा, धनिया और सौंफ को हल्का भून लें, फिर उसमें तिल, नारियल पाउडर और बाकी मसाले डालें. इस मिश्रण को ठंडा करके हल्का दरदरा पीस लें.

अब आटे की लोई लेकर उसे पतला बेल लें और उस पर इमली की चटनी फैलाएं. फिर ऊपर से तैयार मसाला डालें और इसे टाइट रोल कर लें. छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर हल्का दबाकर गोल आकार दें. कढ़ाई में तेल मीडियम गर्म करें और इन टुकड़ों को धीरे-धीरे तलें. ध्यान रखें तेल ज्यादा गरम या ठंडा न हो. जब भाकरवड़ी सुनहरी और कुरकुरी हो जाए तो निकाल लें और ठंडी होने पर एयरटाइट डिब्बे में रखें, जिससे यह लंबे समय तक कुरकुरी बनी रहे.



Source link

Write A Comment