Last Updated:

Moongfali Pak Recipe: मूंगफली पाक एक आसान और स्वादिष्ट मिठाई है जिसे घर पर कम सामग्री में बनाया जा सकता है. सही तरीके से मूंगफली भूनना, चाशनी तैयार करना और बैटर की कंसिस्टेंसी रखना जरूरी है. इस रेसिपी से आप सॉफ्ट और टेस्टी मिठाई आसानी से बना सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मूंगफली पाक रेसिपी

Moongfali Pak Recipe: कभी-कभी अचानक मीठा खाने का मन हो जाता है, लेकिन बाजार जाने का मन नहीं करता. ऐसे में अगर घर पर ही कुछ आसान और टेस्टी बन जाए तो बात ही अलग हो जाती है. मूंगफली पाक एक ऐसी मिठाई है जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती है. खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती, बस कुछ बेसिक सामग्री से आप घर पर ही हलवाई जैसी सॉफ्ट और टेस्टी मिठाई तैयार कर सकते हैं.

मूंगफली में प्रोटीन भरपूर होता है, जिससे ये मिठाई सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि एनर्जी भी देती है. कई जगहों पर, खासकर ग्वालियर में, मूंगफली पाक बहुत फेमस है. इसे खास तरीके से बनाया जाता है, लेकिन अब आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं, क्योंकि इस आसान रेसिपी से आप घर पर ही वही स्वाद पा सकते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी बनाई मिठाई इतनी सॉफ्ट हो कि मुंह में जाते ही घुल जाए, तो ये रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है.

मूंगफली पाक बनाने की आसान रेसिपी

स्टेप 1: मूंगफली को सही तरीके से भूनें
सबसे पहले आधा किलो मूंगफली लें और उसे मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. ध्यान रखें कि मूंगफली जले नहीं, वरना स्वाद खराब हो सकता है. करीब 10-12 मिनट में मूंगफली अच्छी तरह भुन जाएगी.

स्टेप 2: छिलका हटाकर पीस लें
मूंगफली को ठंडा होने दें और हाथ से रगड़कर उसका छिलका निकाल लें. अब इसे मिक्सर में डालकर हल्का दरदरा पीसें. ध्यान रखें कि मिक्सर को एकदम लगातार न चलाएं, वरना मूंगफली तेल छोड़ देगी.

स्टेप 3: चाशनी तैयार करें
अब कड़ाही में आधा किलो चीनी डालें और उसमें आधा पानी मिलाएं. इसे मीडियम आंच पर पकाएं और एक तार की चाशनी तैयार करें. चाहें तो इसमें थोड़ा केसर और इलायची पाउडर डाल सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

स्टेप 4: मावा और मूंगफली मिलाएं
जब चाशनी तैयार हो जाए, तब उसमें ताजा मावा डालें और अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद 2 बड़े चम्मच घी डालें और फिर पिसी हुई मूंगफली डालकर सबको अच्छी तरह मिलाएं.

स्टेप 5: जमाने का प्रोसेस
अब एक प्लेट में घी लगाकर तैयार मिश्रण उसमें डाल दें. इसे बराबर फैलाएं और 5-6 घंटे के लिए सेट होने दें. जमने के बाद इसे मनचाहे आकार में काट लें और ऊपर से बादाम लगाकर सर्व करें.

परफेक्ट मूंगफली पाक बनाने के टिप्स
मूंगफली को ज्यादा न जलाएं, वरना कड़वाहट आ सकती है. चाशनी सही कंसिस्टेंसी की होनी चाहिए. मावा हमेशा फ्रेश इस्तेमाल करें. बैटर ज्यादा पतला न रखें, वरना सेट नहीं होगा.

About the Author

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें



Source link

Write A Comment