Last Updated:

कम मसालों और क्रीमी ग्रेवी के साथ बनने वाला पनीर दरबारी अब घर पर भी तैयार किया जा सकता है. दूध, क्रीम और खोवा से बनी यह रिच डिश सिर्फ 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. हल्का तीखा होने की वजह से बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इसे बड़े चाव से खाते हैं, और हांडी में दम देने से मिलता है इसका डबल लज़ीज़ स्वाद.

मऊ. अगर आप पनीर खाने के शौकीन हैं और घर पर पनीर बनाकर खाना चाहते हैं कि किसी फाइव स्टार रेस्टोरेंट का स्वाद मिले और लाजवाब बने. तो आज हम बताते हैं कैसे अपने घर पर पनीर की सब्जी बनाएं, जिससे घर पर ही आपको फाइव स्टार रेस्टोरेंट का स्वाद मिले. लोकल 18 से बात करते हुए अलबैक रेस्टोरेंट के ओनर मोहम्मद इकबाल बताते हैं कि उनके यहां हर रेस्टोरेंट से हटकर अलग रेसिपी से पनीर की सब्जी बनाई जाती है. जिसे छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक खा सकते हैं क्योंकि यह अलग तरीके से बनाई जाती है. जिसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है, जिसकी खास वजह है कि यहां जो पनीर दरबारी बनाया जाता है उसमें मसाला की मात्रा कम डाली जाती है. जिसकी वजह से हर कोई इसे खाना पसंद करता है, क्योंकि इस पनीर में सिर्फ 15 से 18 परसेंट ही मसाला डाला जाता है जिससे उसका स्वाद खुद बढ़ जाता है और हर कोई इस पनीर को पसंद करता है.

15 मिनट में आसानी से तैयार हो जाएगा आपका पनीर
पनीर को बनाने के लिए सबसे पहले गैस चूल्हे पर कड़ाही रखकर उसमें हल्का तेल डालकर गर्म किया जाता है. गर्म करने के बाद उसमें जीरे का तड़का देकर फिर उसमें दूध, क्रीम और खोवा डालकर उसे कुछ देर तक पकाया जाता है. पकाने के बाद फिर उसमें हल्का मसाले डालकर उसे अच्छे से पकाकर उसका ग्रेवी तैयार कर लिया जाता है. 12 से 15 मिनट तक आसानी से पकाया जाता है, जिससे पनीर दरबारी का ग्रेवी आसानी से तैयार हो जाए. इसके  बाद पनीर को अलग तेल में फ्राई कर लें. इसके बाद तैयार की गई ग्रेवी में पनीर डाल दें. जितनी देर तक पनीर दरबारी का ग्रैवी आप पकाएंगे उतना ही बेहतर इसका स्वाद आएगा. हल्का मसाला होने की वजह से यह ज्यादा तीखा नहीं होता इस वजह से इसे छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक आसानी से खा लेते हैं.  उन्हें इसका स्वाद बेहतर मिलता है.

फुल प्लेट पनीर मिनटो में हो जाएगा तैयार
यदि आप चाहते हैं कि पनीर का स्वाद बेहतर आए तो उसे आप ग्रेवी में तैयार होने के बाद अलग से पानी डालकर कुछ देर तक हांडी में रखकर छोड़ दें. जिससे दरबारी पनीर में आपको हांडी पनीर का स्वाद भी अलग से आएगा,  ऐसा करने से एक पनीर में डबल स्वाद मिलता है. लोग इसे काफी पसंद भी करते हैं.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Write A Comment