Basi Roti Chilla Recipe: घर में अक्सर ऐसा होता है कि रात के खाने के बाद 2-3 रोटियां बच ही जाती हैं. सुबह जब किचन में जाते हैं तो वही सवाल सामने होता है-इनका क्या करें? कुछ लोग इन्हें फेंक देते हैं, तो कुछ लोग मन मारकर खा लेते हैं, लेकिन सच ये है कि थोड़ी सी समझदारी और क्रिएटिविटी से आप इन बासी रोटियों को एकदम नए और टेस्टी नाश्ते में बदल सकते हैं, अगर आप भी रोज़-रोज़ एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो बासी रोटी का चीला आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. ये न सिर्फ जल्दी बनता है, बल्कि हेल्दी भी है और खाने में इतना टेस्टी लगता है कि कोई पहचान ही नहीं पाएगा कि ये बासी रोटी से बना है.

इस रेसिपी की सबसे खास बात ये है कि इसमें ज्यादा मेहनत नहीं लगती और घर में मौजूद सामान से ही तैयार हो जाता है. चलिए जानते हैं कैसे आप भी इस आसान और मजेदार रेसिपी को घर पर बना सकते हैं.

बासी रोटी का चीला क्यों है खास?
बासी रोटी का चीला एक स्मार्ट किचन हैक है. इससे खाना वेस्ट नहीं होता और आपको एक नया डिश भी मिल जाता है. इसमें बेसन, दही और सब्जियों का कॉम्बिनेशन इसे और भी हेल्दी बना देता है. ये नाश्ते के लिए परफेक्ट है, साथ ही बच्चों के टिफिन में भी दिया जा सकता है.

ज़रूरी सामग्री
-3–4 बासी रोटियां
-1 कप बेसन
-1/4 कप दही
-1 प्याज (बारीक कटा)
-1 टमाटर (बारीक कटा)
-2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
-1/2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
-1/4 चम्मच हल्दी
-1/2 चम्मच लाल मिर्च
-1/4 चम्मच अजवाइन
-नमक स्वाद अनुसार
-हरा धनिया
-तेल या घी

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

बनाने की आसान विधि
-सबसे पहले बासी रोटियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें या मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि पाउडर बहुत बारीक न हो.

-अब एक बड़ा बाउल लें और उसमें बेसन, दही, अदरक-लहसुन पेस्ट और सारे मसाले डालें. इसमें थोड़ा पानी मिलाकर स्मूद घोल तैयार करें.

-अब इस घोल में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद इसमें रोटी के टुकड़े डालें और अच्छे से मिलाएं, अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं.

-इसे 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि रोटी अच्छे से सॉफ्ट हो जाए.

-अब तवा गरम करें, थोड़ा तेल डालें और एक चम्मच मिश्रण डालकर गोल आकार में फैलाएं. मीडियम आंच पर इसे दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लें.

-बस तैयार है आपका गरमा-गरम बासी रोटी का चीला.

परोसने का सही तरीका
इसे आप हरी चटनी, दही या टोमेटो केचप के साथ सर्व कर सकते हैं, अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला डालकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं.

कुछ काम के टिप्स
रोटी ज्यादा सख्त हो तो थोड़ा ज्यादा दही मिलाएं. ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए थोड़ा सूजी भी डाल सकते हैं. बच्चों के लिए कम मिर्च डालें. पनीर या कॉर्न डालकर इसे और मजेदार बना सकते हैं.



Source link

Write A Comment