सैमसंग ने भारत में अपने नए Bespoke AI TMF (टॉप माउंट फ्रीजर) रेफ्रिजरेटर लॉन्च कर दिए हैं, जो खास तौर पर छोटे और मिड-साइज़ परिवारों के लिए डिजाइन किए गए हैं. ये नए फ्रिज स्मार्ट फीचर्स, AI एनर्जी मैनेजमेंट और मॉडर्न डिजाइन के साथ आते हैं, जिससे ये आम इन्वर्टर फ्रिज से एक कदम आगे नजर आते हैं.
कीमत की बात करें तो यह नई रेंज ₹26,090 से शुरू होती है. ग्राहक इन्हें अमेज़न, फ्लिपकार्ट और सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट समेत ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं. कंपनी एक खास ऑफर भी दे रही है, जिसमें सैमसंग केयर+ प्लान लेने पर कुल 4 साल की वारंटी मिलती है.
ये रेफ्रिजरेटर 236 लीटर और 256 लीटर कैपेसिटी में उपलब्ध हैं, जो न्यूक्लियर फैमिली के लिए पर्याप्त मानी जाती है. इसमें 2-इन-1 कन्वर्टिबल फीचर भी दिया गया है, जिससे आप जरूरत पड़ने पर फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं.
डिजाइन की बात करें तो इसमें फ्लैट-डोर Bespoke डिजाइन दिया गया है, जो किचन को एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है. कूलिंग के लिए इसमें All Around Cooling सिस्टम है, जो हर कोने में ठंडक बनाए रखता है. साथ ही पावर कूल और पावर फ्रीज़ फीचर्स तेज कूलिंग के लिए दिए गए हैं.
लाइट गई तो भी रहेगा ठंडा
इसमें डेडिकेटेड रूम फ्रेश भी मिलता है, जहां डेयरी और जल्दी खराब होने वाले सामान को स्टोर किया जा सकता है. खास बात यह है कि इसमें कूल पैक फीचर दिया गया है, जो बिजली जाने पर भी 12 घंटे तक कूलिंग बनाए रखने में मदद करता है. यह फीचर भारत जैसे इलाकों के लिए काफी काम का है.
कुछ मॉडल्स में Wi-Fi सपोर्ट और SmartThings ऐप का सपोर्ट भी दिया गया है. इसकी मदद से यूजर्स अपने फ्रिज को मोबाइल से कंट्रोल कर सकते हैं, तापमान बदल सकते हैं और फ्रिज की परफॉर्मेंस मॉनिटर कर सकते हैं. इसके अलावा SmartThings होम केयर फीचर से आपको डायग्नोस्टिक अलर्ट भी मिलते हैं.
सैमसंग ने इसमें AI Energy Mode भी जोड़ा है, जो बिजली की खपत को ऑप्टिमाइज़ करता है और लगभग 10% तक एनर्जी बचाने का दावा करता है. साथ ही SmartThings Energy के जरिए आप रोजाना, साप्ताहिक और मासिक बिजली खपत को ट्रैक कर सकते हैं.
यह नया फ्रिज सिर्फ कूलिंग डिवाइस नहीं बल्कि एक स्मार्ट होम डिवाइस बन चुका है. अगर आप कनेक्टिविटी, स्मार्ट कंट्रोल और एनर्जी सेविंग फीचर्स वाले कॉम्पैक्ट फ्रिज की तलाश में हैं, तो सैमसंग की यह नई रेंज आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है.