Fruit Cake Recipe: घर पर केक बनाना आजकल सिर्फ शौक नहीं, बल्कि एक तरह का एक्सपीरियंस बन चुका है. खासकर जब बात फ्रूट केक की हो, तो इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. मार्केट में मिलने वाले केक भले ही देखने में आकर्षक लगते हों, लेकिन घर पर बना केक जो ताजगी और प्यार देता है, वो कहीं और नहीं मिलता. अगर आप भी अपने किचन में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो फ्रूट केक एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. फ्रूट केक की खास बात ये है कि इसमें आप अपनी पसंद के फ्रूट्स डाल सकते हैं, जिससे हर बार इसका स्वाद थोड़ा अलग और ज्यादा मजेदार बन जाता है.

बच्चों को इसका कलरफुल लुक पसंद आता है, तो बड़े इसके सॉफ्ट और क्रीमी टेस्ट के दीवाने हो जाते हैं. अच्छी बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको कोई प्रोफेशनल स्किल की जरूरत नहीं है. बस कुछ बेसिक इंग्रेडिएंट्स और थोड़ी सी मेहनत से आप घर पर ही बेकरी जैसा केक तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

घर पर फ्रूट केक बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-डेढ़ कप मैदा
-आधा चम्मच बेकिंग सोडा
-डेढ़ चम्मच बेकिंग पाउडर
-3 चम्मच मक्खन
-3 चम्मच तेल
-1/3 कप पाउडर शुगर
-1 कप दूध
-3/4 कप कंडेंस्ड मिल्क
-डेढ़ चम्मच सिरका
-1 चम्मच वनीला एसेंस
-2 कप व्हिप्ड क्रीम
-फ्रेश फ्रूट्स (अनार, चेरी, सेब, कीवी, आम, संतरा)
-आधा कप पाइनएप्पल जूस

स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी

1. बैटर तैयार करें
सबसे पहले एक बाउल में मक्खन, तेल और पाउडर शुगर डालकर अच्छी तरह फेंट लें. जब मिश्रण हल्का और स्मूद हो जाए, तब इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालकर 3-5 मिनट तक मिक्स करें.

2. दूध का मिक्स तैयार करें
दूसरे बाउल में दूध, सिरका और वनीला एसेंस डालकर मिक्स करें और इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. ड्राई इंग्रेडिएंट्स मिलाएं
अब एक बाउल में मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर छान लें. इससे केक सॉफ्ट बनेगा.

4. बैटर को फाइनल टच दें
मक्खन वाले मिश्रण में धीरे-धीरे दूध और मैदा वाला मिक्स डालते जाएं और हल्के हाथ से मिलाएं. ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला या गाढ़ा न हो.

5. बेकिंग की तैयारी
केक टिन को ग्रीस करें और उसमें बटर पेपर लगाएं. अब बैटर डालें. ओवन को 180 डिग्री पर 10 मिनट पहले से गर्म कर लें.

6. केक बेक करें
टिन को ओवन में रखें और 40 मिनट तक बेक करें. बीच में टूथपिक डालकर चेक करें. अगर साफ निकले, तो केक तैयार है.

7. क्रीम तैयार करें
जब केक ठंडा हो जाए, तब तक क्रीम को बीटर से अच्छे से फेंट लें. चाहें तो इसमें हल्का सा फ्लेवर भी डाल सकते हैं.

8. सजावट करें
केक पर पाइनएप्पल जूस लगाएं, फिर व्हिप्ड क्रीम की लेयर लगाएं. ऊपर से फ्रेश फ्रूट्स डालकर इसे सुंदर और टेस्टी बनाएं.

फ्रूट केक बनाने के टिप्स
हमेशा ताजे फ्रूट्स का इस्तेमाल करें. बैटर को ज्यादा न फेंटें. ओवन का तापमान सही रखें. केक ठंडा होने के बाद ही सजाएं.



Source link

Write A Comment