Last Updated:
Doodh Soda Recipe in Hindi : अगर आपने हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ या उसका सीक्वल देखा है, तो एक चीज़ जिसने सबका ध्यान खींचा, वह है- आलम दूध सोडा! फिल्म में दिखाए गए इस ड्रिंक का क्रेज आजकल सोशल मीडिया पर सिर चढ़कर बोल रहा है. आप उसे घर पर सिर्फ 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है इस अनोखी ड्रिंक की कहानी और इसे बनाने का सही तरीका.
दूध की मलाईदार बनावट और सोडा की झनझनाहट मिलकर एक ‘क्रीमी मॉकटेल’ जैसा अहसास देती है.
Dhurandhar Doodh Soda Recipe in Hindi: अगर आप सिनेमा के शौकीन हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपने एक नाम जरूर सुना होगा-‘आलम दूध सोडा’. फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में जिस तरह से मुख्य किरदार ‘आलम’ इस ड्रिंक का लुत्फ उठाता दिखता है, उसने दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज पैदा कर दिया है. आलम की सादगी और उसके हाथ में दूध सोडे का बड़ा सा मग आज एक ‘ब्रांड’ बन चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिसे देखने के लिए लोग थिएटर के बाहर 250 रुपये तक लुटा रहे हैं, उसे आप अपनी रसोई में मात्र 20 रुपये के खर्च में तैयार कर सकते हैं? आइए जानते हैं इस वायरल ड्रिंक की दिलचस्प कहानी और इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.
क्या है ‘आलम दूध सोडा’ की असली कहानी?
दरअसल, ‘दूध सोडा’ कोई नया आविष्कार नहीं है. यह सदियों से पंजाब (भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ) के देहाती इलाकों और लाहौर की तंग गलियों की पसंदीदा ड्रिंक रही है. वहां के लोग इसे ‘कच्ची लस्सी’ का एक मॉडर्न वर्जन मानते हैं. फिल्म ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने जब ‘आलम’ के किरदार को एक देसी और बेबाक अंदाज में पेश किया, तो उसके हाथ में यह पारंपरिक ड्रिंक थमा दी. आलम का वह डायलॉग और गट-गट करके दूध सोडा पीना युवाओं को इतना भाया कि आज हर कोई इसका स्वाद चखना चाहता है.
कैसा होता है इसका स्वाद?
कई लोगों को दूध और नींबू-लाइम सोडा (जैसे Sprite या 7Up) का मेल अजीब लग सकता है, लेकिन यकीन मानिए, यह कॉम्बिनेशन बहुत ही रिफ्रेशिंग होता है. दूध की मलाईदार बनावट और सोडा की झनझनाहट मिलकर एक ‘क्रीमी मॉकटेल’ जैसा अहसास देती है.
आलम दूध सोडा बनाने की सामग्री (Ingredients)- इसे बनाने के लिए आपको बहुत कम चीजों की जरूरत है:
ठंडा दूध: 1 गिलास (मलाई निकला हुआ या फुल क्रीम, जैसा आपको पसंद हो)
लेमन-लाइम सोडा: आधा गिलास (Sprite या 7Up सबसे बेस्ट है)
बर्फ के टुकड़े: स्वादानुसार
चीनी: 1 चम्मच (अगर सोडा कम मीठा लगे तो)
रूह अफ़ज़ा या लाल शरबत: (ऑप्शनल, अगर आप इसे ‘गुलाबी दूध सोडा’ बनाना चाहें)
View this post on Instagram