होमफोटोलाइफ़फूड

सत्तू से बनी यह डिश है बेहद खास, एकदम होटल जैसा स्वाद, जानिए आसान तरीका

Last Updated:

Sattu Ghati Recipe: आजमगढ़ के खाने-पीने की वैरायटी में सत्तू घाठी सबसे यूनिक डिश है. ज्यादातर जगहों पर सत्तू की कचौड़ी और बाटी फेमस होती हैं, लेकिन आजमगढ़ की यह खास रेसिपी सिर्फ यहां की धरती पर ही मिलती है. इस आसान रेसिपी के जरिए आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं.

खाने पीने और फास्ट फूड के मामले में आजमगढ़ शहर में तरह-तरह की वैरायटी मौजूद है, लेकिन कई ऐसी चीजें हैं जो बेहद यूनिक हैं और सिर्फ आजमगढ़ जिले में ही देखने को मिलती हैं. इन्हीं में से एक है आजमगढ़ की फेमस सत्तू घाठी.

आमतौर पर ज्यादातर जगहों पर सत्तू से बनने वाली कचौड़ी या बाटी फेमस होती हैं. यह ज्यादातर लोगों के लिए फैमिलियर होती हैं और लगभग सभी जगह आसानी से मिल जाती हैं. लेकिन आज हम आपको एक शानदार रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आप सिर्फ आजमगढ़ की धरती पर ही महसूस कर सकते हैं. इस आसान रेसिपी से आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठे हुए इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं.

अगर आप भी अपने घर पर इस फेमस डिश को बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको इसमें इस्तेमाल होने वाले कुछ जरूरी सामान इकट्ठा करना होगा. दुकानदार आकाश साहू बताते हैं कि घाठी बनाने के लिए आपको मैदा, चने का सत्तू, बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, नींबू का रस, अचार मसाला, धनिया पत्ती और रिफाइंड तेल या घी इकट्ठा करना होगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसे बनाने के लिए सबसे पहले घाठी के अनुसार आटा गूथना होगा. इसके लिए किसी बर्तन में मैदा लें और उसमें तीन से चार चम्मच घी या तेल मिलाएं. अब इसमें थोड़ा सा नमक डालकर इसे अच्छी तरह गूथें और लगभग 15 मिनट तक ढक कर छोड़ दें.

इसके बाद आपको इसके अंदर भरने वाला मसाला तैयार करना होगा. इसके लिए सबसे पहले एक कटोरे में चना सत्तू लें और इसमें बारीक कटा प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हरी धनिया, अचार मसाला, नींबू का रस और स्वाद अनुसार नमक मिलाएं. इसे अच्छी तरह मिलाकर मसाला तैयार कर लें.

मसाला तैयार होने के बाद अब बारी है आटे में इसे भरने की. इसके लिए सबसे पहले आटे की छोटी-छोटी लोइयां तैयार कर लें. अब उन्हें हाथ से गोल करें और मसाले को भरकर कचौड़ी की तरह गोल-गोल आकार दें. ध्यान रहे, मसाला भरने के बाद इसे अच्छी तरह बंद करें, वरना यह फट सकता है.

इसके बाद आपको इसे तलने की जरूरत है. घाठी तलने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में तेल गर्म कर लें. तेल हल्का गर्म होने पर तैयार किए हुए घाठी के गोल डालें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें. जब इसका रंग पूरी तरह सुनहरा हो जाए, तब इसे छानकर बाहर निकालें. इस तरह आपकी फेमस सत्तू घाठी तैयार हो जाएगी.



Source link

Write A Comment