Last Updated:
गूगल ने Gmail में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को एंड्रॉयड और iOS डिवाइसेज़ तक बढ़ा दिया है. अब यूज़र्स मोबाइल ऐप से ही सुरक्षित ईमेल भेज और पढ़ सकेंगे, जिससे डेटा प्राइवेसी और सिक्योरिटी पहले से बेहतर हो जाएगी…
अब हर ईमेल रहेगा प्राइवेट, Gmail का नया अपडेट
गूगल ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल के लिए एक बड़ा सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है. अब जीमेल का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) फीचर एंड्रॉयड और iOS डिवाइसेज़ पर भी उपलब्ध होगा. इस अपडेट के बाद यूज़र्स सीधे अपने मोबाइल ऐप से ही एन्क्रिप्टेड ईमेल भेज, पढ़ और मैनेज कर सकेंगे. पहले इस तरह की सुविधा के लिए डेस्कटॉप या थर्ड-पार्टी टूल्स की जरूरत पड़ती थी.
कैसे काम करता है यह फीचर? जीमेल का यह नया फीचर Client-Side Encryption (CSE) पर बेस्ड है. इसका मतलब है कि ईमेल भेजने से पहले ही यूज़र के डिवाइस पर एन्क्रिप्ट हो जाता है.
ईमेल भेजते समय यूज़र को बस लॉक आइकन पर टैप करना होगा और ‘Additional Encryption’ ऑप्शन चुनना होगा. इसके बाद मैसेज सुरक्षित तरीके से एन्क्रिप्ट होकर भेजा जाएगा.
अगर रिसीवर भी जीमेल यूज़ करता है, तो उसे ये ईमेल सामान्य थ्रेड की तरह दिखाई देगा. वहीं, जीमेल न इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स इसे वेब ब्राउज़र के जरिए सुरक्षित रूप से एक्सेस कर सकेंगे और रिप्लाई भी कर पाएंगे.
किन यूज़र्स के लिए उपलब्ध है?
- ये फीचर फिलहाल गूगल Workspace Enterprise यूज़र्स के लिए उपलब्ध है.
- एडमिन को Admin Console से इसे एक्टिवेट करना होगा
- Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर सपोर्ट मिलेगा
- रैपिड रिलीज़ और शेड्यूल्ड रिलीज़ दोनों में रोलआउट शुरू हो चुका है.
यूज़र्स के लिए क्या बदलेगा?
- इस अपडेट के बाद यूज़र्स कहीं से भी अपने संवेदनशील (sensitive) ईमेल को सुरक्षित तरीके से एक्सेस कर पाएंगे.
- अब डेस्कटॉप पर निर्भरता खत्म
- थर्ड-पार्टी टूल्स की जरूरत नहीं
- डेटा पूरी तरह एन्क्रिप्टेड रहेगा
- एन्क्रिप्शन की keys संगठन के पास ही रहेंगी
बिज़नेस के लिए क्यों है खास?
- यह फीचर खासतौर पर उन कंपनियों के लिए उपयोगी है, जो संवेदनशील डेटा के साथ काम करती हैं.
- यह उन्हें डेटा सिक्योरिटी, प्राइवेसी और कंप्लायंस को बनाए रखने में मदद करेगा.
- जीमेल का यह नया अपडेट मोबाइल यूज़र्स के लिए सिक्योर ईमेलिंग को आसान बना देता है. अब बिना किसी अडिशनल सेटअप के, यूज़र्स अपने स्मार्टफोन से ही पूरी तरह सुरक्षित ईमेल भेज सकते हैं.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें