Last Updated:
Sattu Paratha Recipe: सत्तू पराठा एक आसान, स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता है जो शरीर को एनर्जी और ताकत देता है. इसे बनाना भी सरल है और ये लंबे समय तक पेट भरा रखता है. हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.
सत्तू पराठा रेसिपी
Sattu Paratha Recipe: सुबह का नाश्ता सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं होता, बल्कि ये पूरे दिन की एनर्जी तय करता है. आजकल लोग हेल्दी खाने की बात तो करते हैं, लेकिन जब सुबह जल्दी उठकर कुछ बनाने की बात आती है, तो वही पुरानी चीजें जैसे पोहा, ब्रेड या चाय-बिस्किट पर आकर रुक जाते हैं. ऐसे में अगर आपको कुछ ऐसा चाहिए जो स्वाद में भी मजेदार हो और शरीर को ताकत भी दे, तो सत्तू पराठा एक दम परफेक्ट ऑप्शन है. सत्तू, जो भुने हुए चने से बनता है, लंबे समय तक पेट भरा रखता है और शरीर को ठंडक देता है. खास बात ये है कि ये नाश्ता सिर्फ स्वादिष्ट नहीं बल्कि हाई प्रोटीन से भरपूर होता है, जिससे आपको दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिलती है.
अगर आप फिटनेस का ध्यान रखते हैं या हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए एकदम सही है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान और सही तरीका.
सत्तू पराठा बनाने की सामग्री
-1 कप सत्तू
-गेहूं का आटा – 2 कप
-बारीक कटी प्याज – 1
-हरी मिर्च – 1
-अदरक-लहसुन – 1 चम्मच
-हरा धनिया – 1 मुट्ठी
-अजवाइन – आधा चम्म्च
-कलौंजी – आधा चम्म्च
-सरसों का तेल – 2 चम्मच
-अचार का मसाला – 2 चम्मच
-नमक – स्वाद अनुसार
-नींबू का रस – 2 चम्मच
-तेल या घी – आवश्यकता अनुसार
ऐसे तैयार करें चटपटी स्टफिंग
सबसे पहले एक बाउल में सत्तू लें. इसमें बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन और हरा धनिया डालें. अब इसमें अजवाइन और कलौंजी को हाथ से हल्का मसलकर डालें, जिससे उनका फ्लेवर अच्छे से निकले. अब इसमें एक चम्मच आम के अचार का मसाला डालें. यही इस पराठे का असली स्वाद बढ़ाता है. इसके बाद 2 चम्मच सरसों का तेल डालें, जो इसे देसी और तीखा स्वाद देता है. नमक और थोड़ा सा नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें. अगर मिश्रण सूखा लगे तो हल्का सा पानी छिड़कें, ताकि ये आसानी से भरने लायक बन जाए.
पराठा बेलने और सेंकने का तरीका
अब गेहूं के आटे की लोई बनाएं और उसे हल्का सा बेल लें. इसके बीच में सत्तू की स्टफिंग भरें और चारों तरफ से बंद करके गोल आकार दें.
धीरे-धीरे बेलें ताकि स्टफिंग बाहर न निकले. अब गरम तवे पर इसे डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें.आप चाहें तो इसमें घी या तेल लगा सकते हैं. जब पराठे पर हल्की ब्राउन चित्तियां दिखने लगें और वो फूल जाए, तो समझिए आपका सत्तू पराठा तैयार है.
क्यों है ये पराठा इतना फायदेमंद?
सत्तू को लंबे समय से देसी सुपरफूड माना जाता है. इसमें भरपूर प्रोटीन और फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. ये डाइजेशन को बेहतर बनाता है और शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है, खासकर गर्मियों में. इसके अलावा इसमें आयरन और मैग्नीशियम भी अच्छा होता है, जिससे शरीर को ताकत मिलती है. अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं या दिनभर एनर्जेटिक रहना चाहते हैं, तो ये नाश्ता आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है.
About the Author
मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें