Healthy Breakfast Recipe: सुबह का नाश्ता हमेशा ऐसा होना चाहिए जो जल्दी बन जाए, पेट भर दे और दिनभर एनर्जी भी दे, लेकिन अक्सर लोग रोज वही पोहा, उपमा या पराठा खाकर बोर हो जाते हैं. ऐसे में अगर एक ही चीज को थोड़ा ट्विस्ट देकर नया स्वाद मिल जाए, तो बात ही अलग हो जाती है. हाल ही में कुकिंग एक्सपर्ट ऐश्वर्या सोनवणे ने एक बेहद आसान और दिलचस्प रेसिपी शेयर की है, जिसमें सिर्फ एक कप पोहे में थोड़ी सी सूजी और दही मिलाकर एकदम नया और हेल्दी नाश्ता तैयार किया जाता है. इस रेसिपी की खास बात ये है कि इसमें तेल बहुत कम लगता है और इसे फ्राई करने की बजाय स्टीम किया जाता है, जिससे ये हल्का और डाइजेस्ट होने में आसान बनता है.
पोहा, सूजी और दही का ये कॉम्बिनेशन न सिर्फ स्वाद में कमाल है, बल्कि इसकी टेक्सचर भी इतनी सॉफ्ट और स्पंजी होती है कि हर कोई इसे बार-बार खाना चाहेगा, अगर आप भी कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके किचन में जरूर जगह बना सकती है.
1. पोहा, सूजी और दही का कमाल कॉम्बिनेशन
इस रेसिपी की शुरुआत होती है एक कप पोहे से, जिसे अच्छे से धोकर नरम कर लिया जाता है. इसमें जब सूजी और दही मिलते हैं, तो एक परफेक्ट बैलेंस बनता है. सूजी इस मिक्सचर को हल्का बाइंड करती है और दही इसमें सॉफ्टनेस और हल्की खटास जोड़ता है. ये कॉम्बिनेशन पेट के लिए भी काफी हल्का माना जाता है.
2. रेस्टिंग टाइम क्यों है जरूरी
मिक्स तैयार करने के बाद उसे तुरंत पकाने की गलती न करें. 15-20 मिनट का रेस्ट बहुत जरूरी है. इस दौरान सूजी अच्छी तरह फूल जाती है और पोहे के साथ मिलकर एकदम स्मूद टेक्सचर देती है. यही स्टेप इस नाश्ते को स्पंजी और टेस्टी बनाता है.
3. बेसिक मसालों से बढ़ाएं स्वाद
अब इसमें नमक, काले तिल और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं. काले तिल हल्का क्रंच देते हैं और धनिया इसकी खुशबू को फ्रेश बना देता है. ये छोटे-छोटे एडिशन इस डिश का फ्लेवर कई गुना बढ़ा देते हैं.
4. स्टीम कुकिंग से बनाएं हेल्दी
इस मिक्सचर की छोटी-छोटी बॉल्स या टिक्की बनाकर स्टीमर में पकाएं. करीब 10 मिनट में ये तैयार हो जाती हैं. क्योंकि इसमें डीप फ्राई नहीं किया जाता, इसलिए ये बहुत हल्की और हेल्दी रहती हैं. जो लोग वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, उनके लिए ये अच्छा ऑप्शन है.
5. तड़के से आएगा असली स्वाद
स्टीम करने के बाद हल्का सा तड़का इस रेसिपी को खास बना देता है. थोड़ा सा तेल, राई, तिल, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालकर जब इसमें स्टीम बाइट्स मिलाए जाते हैं, तो इसका स्वाद एकदम अलग लेवल पर पहुंच जाता है.
6. सांभर मसाला देगा साउथ इंडियन ट्विस्ट
इस रेसिपी का सबसे इंटरेस्टिंग पार्ट है सांभर मसाला. हल्का सा ऊपर से डालते ही इसका फ्लेवर पूरी तरह बदल जाता है. ये नाश्ता एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल लगने लगता है. ऊपर से हरा धनिया डालकर इसे चटनी के साथ सर्व करें.