Curd-Mint Lassi Recipe: जून की भीषण गर्मी ने सभी का हाल बेहाल कर दिया है. इससे बचने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा ले रहे हैं, लेकिन ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं. आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी देसी ड्रिंक, जो शरीर को अंदर से ठंडा रखेगी. हम बात कर रहे हैं दही-पुदीना लस्सी की, जो गर्मी में ठंडक पहुंचाने के लिए एक बेहतरीन और हेल्दी ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए ठंडा दही, पुदीना, गुड़, भुना जीरा, काला नमक और चाट मसाला चाहिए. यह ड्रिंक शरीर की गर्मी कम करती है, पाचन बेहतर बनाती है, लू से बचाने में मदद करती है और दिनभर एनर्जी बनाए रखती है. वीडियो में देखिए इसे बनाने की रेसिपी…
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।