रियलमी रियल पब्लिक सेल (Realme Real Public Sale) का कुछ ही घंटे में खत्म होने वाली है. दरअसल आज (23 जनवरी) इस सेल का आखिरी दिन है. सेल में ग्राहकों को स्मार्ट टीवी पर भी ऑफर दिया जा रहा है. बात करें ऑफर और डील की तो ग्राहकों को यहां से रियलमी स्मार्ट TV Neo सस्ते में खरीदा जा सकता है. जी हां 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी को कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है. दी गई जानकारी के मुताबिक इस फोन को 14,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है, और इसपर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

इसके अलावा 150 रुपये का पेटिएम कैशबैक मिलेगा, और मोबीक्विक द्वारा 300 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा. रियलमी के स्मार्ट टीवी में 32 इंच का बेज़ल-लेस डिस्प्ले है, जो TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है.

(ये भी पढ़ें- Jio का धांसू रिचार्ज प्लान! मिलेगा 100GB डेटा, फ्री कॉलिंग के साथ पाएं Netflix और Disney+ Hotstar VIP) 

ये क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर द्वारा संचालित है जो ARM Cortex-A35 सीपीयू और Mali 470 जीपीयू के साथ 64-बिट आर्किटेक्चर पर बनाया गया है.

ये टीवी प्रोसेसर क्रोमा बूस्ट पिक्चर इंजन को सपोर्ट करती है, जिसके बारे में कहा जाता है कि ये ब्राइटनेस, कलर, कॉन्ट्रास्ट और क्लैरिटी में सुधार के साथ-साथ पिक्चर क्वालिटी को बढ़ाता है.

इसमें CC कास्ट भी शामिल है, जो ग्राहकों को अपने स्मार्टफोन या टैबलेट से सीधे अपने टीवी पर मोबाइल गेम खेलने या फिल्मों को स्ट्रीम करने की अनुमति देता है.

(ये भी पढ़ें-काफी सस्ता हुआ 6000mAh बैटरी वाला Realme का बजट स्मार्टफोन, मिलेगा 50 मेगापिक्सल कैमरा)

Realme स्मार्ट टीवी नियो 32 इंच में दमदार स्पीकर्स
रियलमी स्मार्ट टीवी नियो 32-इंच में डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ 20W डुअल स्पीकर हैं, जो क्रिस्टल क्लियर साउंड के लिए जाने जाते हैं. कनेक्टिविटी विकल्पों में 2.4GHz वाई-फाई, दो एचडीएमआई पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-A पोर्ट, एक AV पोर्ट और एक LAN पोर्ट शामिल हैं.

Tags: Realme, Tech news, TV



Source link

Write A Comment