Vivo Smartphone Price: अगर आप सस्ता, टिकाऊ और एडवांस फीचर्स वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो वीवो आपके लिए शानदार फोन लेकर आया है. स्मार्टफोन की दुनिया में दिग्गज ब्रांड Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन vivo Y15s लॉन्च किया है. किफायती होने के साथ-साथ यह फोन आपकी उन सभी जरूरतों को पूरा करेगा जो महंगे फोन के द्वारा होती हैं. 3GB रैम और 32GB स्टोरेज क्षमता वाले Vivo Y15s फोन की कीमत 10,990 रुपये है.
आकर्षक डिजाइन वाले Vivo Y15s स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 13MP का AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है. इस फोन में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज क्षमता दी गई है. फोन में 6.51 इंच हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है, जो एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ आती है. इस स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है जो फोन को एक पावर बैंक में बदल देगा. फोन में मीडियाटेक हेलियो पी35 प्रोसेसर और लेटेस्ट फनटच ओएस 11.1 द्वारा ऑपरेट है.
यह भी पढ़ें- 1 रुपये में मिलेगा 999 रुपये वाला ईयरफोन, Infinix Zero 5G की सेल में जबरदस्त ऑफर
Vivo Y15s स्मार्टफोन के फीचर्स और कैमरा
Vivo Y15s फोन में 6.51 इंच का हेलो फुलव्यू डिस्प्ले दिया गया है. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया हुआ है जो डिवाइस को अनलॉक करता है. वीवो Y15s फोन दो आकर्षक रंग मिस्टिक ब्लू और वेव ग्रीन में पेश किया गया है.
Vivo Y15s फोन के बैक में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-MP का सुपर मैक्रो कैमरा लगाया गया है. इसे पैनोरमा, फेस ब्यूटी, फोटो, वीडियो, लाइव फोटो, टाइम-लैप्स, प्रो मोड और डॉक्यूमेंट्स सहित अलग-अलग तरह की शूटिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है. फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है.
21 फरवरी को लॉन्च होगा Vivo V23e 5G
vivo V23e स्मार्टफोन 21 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा. Vivo V23e 5G स्मार्टफोन में 6.44 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया हुआ है. इसमें 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन और सेल्फी कैमरा रखने के लिए वाटरड्रॉप नॉच जैसे फीचर दिए हुए हैं. वीवो के नए स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें तो Vivo V23e 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और साथ में 8 MP अल्ट्रावाइड शूटर और 2 MP मैक्रो कैमरा होगा. फोन के फ्रंट में 44 एमपी का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: 5G Smartphone, Mobile Phone, Vivo