Last Updated:

Khatte Meethe Ber Recipe: बुरहानपुर में बरसात के मौसम में खट्टे-मीठे बेर काफी पसंद किए जाते हैं. इसे सूखे बेर, गुड़ और सेंधा नमक से सिर्फ 15-20 मिनट में तैयार किया जा सकता है. उबले बेर को गुड़ की चाशनी में मिलाकर बनाने के बाद ऊपर से सेंधा नमक डालकर खाया जाता है. यह स्वादिष्ट स्नैक एक हफ्ते तक सुरक्षित रखा जा सकता है. एक्सपर्ट महिला फूलाबाई ने इसपर पूरी जानकारी साझा की है…

Khatte Meethe Ber Recipe: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सबसे अधिक खानपान की चीज ऐसी बनाई जाती हैं  जो काफी फेमस हैं. अगर बरसात के समय में आप भी आपके घर पर कुछ अच्छा खाने का प्लान बना रहे हैं तो आप खट्टे-मीठे बेर तैयार कर सकते हैं. इस बेर को बनाना बहुत ही आसान होता है. इसको बनाने के लिए केवल सूखे हुए बेर गुड का इस्तेमाल किया जाता ह. आप ऊपर से सेंधा नमक डालकर खा सकते हैं. यह बहुत ही मजेदार लगते हैं और बरसात में लोग उसको सबसे अधिक अपने घर पर बनाना पसंद करते है. आप भी आसान विधि से आपके घर पर तैयार कर सकते हैं.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट महिला फूलाबाई से बात की तो उन्होंने बताया कि अगर आप भी बरसात के समय में आपके घर पर कुछ बनाकर खाने का प्लान कर रहे हैं तो आप मीठे बेर आपके घर पर तैयार कर सकते हैं. निमाड़ के बुरहानपुर में बरसात में यह सबसे अधिक खाए जाते हैं. इसको बनाना बहुत ही आसान होता है. इसको बनाने के लिए आपको सूखे हुए बेर, गुड और सेंधा नमक का इस्तेमाल करना होता है. जिससे यह 15 से 20 मिनट में बनकर तैयार हो जाते हैं और यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगते हैं. आप इसमें गुड़ की जगह शक्कर भी डाल सकते हैं. पिकनिक वाले स्पॉट पर लोग सबसे अधिक इसको खाना पसंद करते हैं.

ऐसे बन कर होंगे तैयार 
अगर आप भी आपके घर पर सूखे खट्टे-मीठे बेर बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले बाजार से आप आधा किलो सूखे हुए बेर लेकर आइए. उसे धो लीजिए और उसे एक कुकर में डालकर दो सिटी ले लीजिए. एक कढाई लीजिए उसे धीमी आंच पर रख दीजिए. उसमें करीब 600 ग्राम गुड़ डालिए और उसमें एक गिलास पानी डालकर उसको पिघलने दीजिए उसमें यह उबले हुए बेर डाल दीजिए और 10 मिनट तक इसको छोड़ दीजिए, जिससे आप के यह चटपटे खट्टे-मीठे बेर तैयार हो जाएंगे. आप इसको ऊपर से सेंधा नमक डालकर खा सकते हैं. बहुत ही आनंद आता है. यह एक सप्ताह तक खराब नहीं होते हैं और आप इसको फ्रिज में रख सकते हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link

Write A Comment