होमफोटोलाइफ़फूड

15 मिनट में बनेगा यह टेस्टी नाश्ता, मेहमान भी बार-बार पूछेंगे कैसे बनाया

Last Updated:

Breakfast Recipe Quick and Easy : चाहे छुट्टी का दिन हो या रोजाना की सुबह की भागदौड़, नाश्ता तो बनना ही बनना है. बच्चे अक्सर टिफिन के लिए टेस्टी नाश्ते की डिमांड करते हैं. घर पर मेहमान आ जाएं तो मन में यही सवाल आता है कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए तो टेस्टी हो और झटपट बन जाए. रोज एक जैसा नाश्ता करने से भी बोरियत फील होती है, ऐसे में नई रेसिपी भी जरूरी है. आज हम ऐसी रेसिपी लेकर आए जिससे आप कम सामान से 10 मिनट में नाश्ता बना सकते हैं. आप इसे बच्चों के टिफिन में दे सकते हैं, शाम के समय स्नैक्स में खा सकते हैं. आइये जानते हैं रेसिपी….

Quick Breakfast Suji Curd Recipe : शहर की बिजी लाइफ में सुबह सबसे बड़ी टेंशन टेस्टी-हेल्दी नाश्ता की होती है. नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए तो टेस्टी हो, हेल्दी हो और जल्दी बनकर तैयार हो जाए. यह सवाल सबके मन में आता है. आज हम सूजी-दही की ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिससे 10 मिनट में झटपट नाश्ता बना सकते हैं. ऑफिस की तैयारी के बीच या वीक ऑफ पर या घर आए मेहमानों के लिए आप इस रेसिपी को आजमा सकते हैं और टेस्टी नाश्ता बना सकते हैं. इसमें सूजी-दही के अलावा और कौन सी साम्रागी लेनी है, आइये जानते हैं……

इस रेसिपी को बनाने के लिए आधा कप दही ले लीजिए. फिर उसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटी हुई प्याज, बारीक टमाटर, बारीक शिमला मिर्च मिला लीजिए. आप अपनी पसंद की और सब्जियां भी मिला सकते हैं. इसमें बीन्स, पत्ता गोभी भी डाल सकते हैं. अब सभी सब्जियों को अच्छे से मिला लीजिए.

अब इसमें आधा कप बारीक सूजी मिला लीजिए. अगर घर में बारीक सूजी ना हो तो ग्राइंडर से पीसकर भी सूजी मिला सकते हैं. अब सभी को अच्छे से मिक्स कर लें. सूजी को दही में सब्जियों के साथ फेंट लें. जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर बैटर तैयार कर लें. बैटर ना बहुत ज्यादा गाढ़ा हो और ना ही बहुत ज्यादा पतला हो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बैटर जब तैयार हो जाए तो उसे 5 मिनट के लिए ढंककर रख दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए. आप देखेंगे कि बैटर गाढ़ा हो जाएगा पर इसमें पानी ना डालें. अब इसमें स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर और बारीक कटा हुआ हरा धनिया मिला लें. अब फिर से सभी को अच्छे से मिला लें. बाद में एक चुटकी बेकिंग सोडा मिक्स कर लें. थोड़ा सा पानी डालकर बैटर को अच्छे से फेंट लें.

बैटर तैयार होने के बाद अब एक तड़का पैन लीजिए. अगर तड़का ना हो तो छोटी कढ़ाही ले सकते हैं. इसमें तेल-जीरा, काली सरसों-सफेद तिल का तड़का लगाइये. फिर तड़का पैन में एक चमचा बैटर डालें. अब बैटर को मीडियम आंच में ढंककर पकाएं. जब एक और से पक जाए तो पलट लें. अलट-पलट कर बैटर को अच्छे से पका लें. आपका क्रिस्पी नाश्ता बनकर तैयार है. इसे सॉस या चटनी में खाएं और लुत्फ उठाएं.

आप चाहें तो एक और आसान रेसिपी भी आजमा सकते हैं. एक कटोरे में डेढ़ कप आटा ले लीजिए. अब इसमें दो उबले हुए आलू कद्दूकस करके मिला लीजिए. साथ ही थोड़ी सी बारीक कटी हुई हरी मिर्च, जीरा, आधा चम्मच गरम मसाला, एक चौथाई हल्दी, एक चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च, एक चम्मच मैगी मसाला, आधा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट मिला लें. अब इसमें थोड़ी सी चीज क्यूब को कद्दूकस करके डाल दीजिए. चीज से नाश्ता बहुत टेस्टी बनेगा. बच्चों को चीज बहुत पसंद आती है. आप चाहें तो बिना चीज के भी नाश्ता बना सकते हैं. अब थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया और स्वादानुसार नमक मिला लीजिए. सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर डो तैयार कर लीजिए. डो ना तो बहुत ज्यादा नरम हो और ना ही बहुत ज्यादा सख्त. अब इसमें थोड़ा सा ऑयल मिला देंगे ताकि खस्ता बन जाए. अब लोई बनाकर एक बड़ी सी रोटी बेल लीजिए. थोड़ा मोटी सी रखें.

इसके चारों किनारे काट लीजिए. रोटी के चार हिस्से कर लीजिए. काटे हुए किनारों को फिर से आटे में मिला लीजिए. रोटी के चौकेर हिस्से बना लीजिए. अब फ्राय पैन में तेल डालकर धीमी आंच में इन्हें तल लें. दोनों तरफ से अच्छे से पका लें. जब ब्राउन हो जाएं और अच्छे से पक जाएं तो इन्हें निकाल लें. सबको टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. टेस्टी नाश्ता बनकर तैयार है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment