Last Updated:
Samastipur Famous Bhuja: समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास चंद्र प्रताप पिछले 20 साल से स्वादिष्ट भुजा परोस रहे हैं. इनकी खासियत ये है कि ये नमक में भुजा भूनते हैं ना कि बालू में. इसमें 12 सामग्री मिली होती हैं और 100 ग्राम भुजा की कीमत 20 रुपये है.
समस्तीपुर. भुजा खाना किसे पसंद नहीं आता. खासकर बिहार में तो भूजा के साथ लोगों की यादें और स्वाद दोनों जुड़े हैं. लेकिन समस्तीपुर में एक ऐसी जगह है, जहां आपको घर जैसा स्वाद वाला ताजा और गरमा-गरम भूजा मिलता है. यह जगह है समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के बगल में कोलंबस के पास, जहां दोपहर से रात करीब 8 बजे तक भूजा तैयार कर लोगों को खिलाया जाता है. इस भूजा की खासियत इसे तैयार करने का तरीका है.
यहां भूजा को खास तरीके से नमक में भूनकर तैयार किया जाता है. उत्तर प्रदेश के रहने वाले चंद्र प्रताप पिछले करीब 20 वर्षों से इसी जगह पर भूजा बेचने का काम कर रहे हैं. उनका कहना है कि घरों में लोग बालू में भूजा तैयार करते हैं, लेकिन वह नमक में भूनकर लोगों को गरमा-गरम भूजा खिलाते हैं.
क्या कहते हैं भूजा वाले भैया?
चंद्र प्रताप बताते हैं कि उनके भूजा में चना, बादाम, चूड़ा, गेहूं, मक्का समेत करीब 12 अलग-अलग सामग्री शामिल होती हैं. इसकी खासियत यह है कि लोगों को ठंडा भूजा नहीं, बल्कि ताजा और गरमा-गरम भूजा खाने को मिलता है. उनका कहना है कि इसे खाने के बाद लोगों को घर में बनाए गए भूजा जैसा एहसास होता है. यहां भूजा की कीमत 20 रुपये प्रति 100 ग्राम है. चंद्र प्रताप के मुताबिक, दोपहर में दुकान लगने के बाद रात करीब 8 बजे तक लोग भूजा खाने पहुंचते हैं.
रोज 500 लोग लेते हैं स्वाद
उनका दावा है कि रोजाना 500 से अधिक और 1000 से कम लोग यहां से भूजा खाकर जाते हैं. 20 वर्षों से एक ही स्थान पर भूजा बेच रहे चंद्र प्रताप के लिए यह सिर्फ रोजी-रोटी का साधन नहीं, बल्कि लोगों के बीच अपने स्वाद की पहचान बनाने का सफर भी है. नमक में भुना हुआ गरमा-गरम भूजा और उसमें शामिल अलग-अलग सामग्री इसे आम भूजा से थोड़ा अलग बनाती है. साथ ही चटनी के साथ भूजा परोसा जाता है तो और भी स्वाद में चार चांद लग जाता है.
About the Author
Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…
और पढ़ें