Last Updated:
Special Pahadi Bhutwa: उत्तराखंड के कुमाऊं का पारंपरिक खानपान अपने देसी स्वाद के लिए दूर-दूर तक मशहूर है. इन्हीं खास व्यंजनों में शामिल है पहाड़ी भुटवा, जिसका स्वाद लोगों को बार-बार अपनी ओर खींच लाता है. बागेश्वर के डंगोली क्षेत्र में बनने वाला भुटवा इन दिनों लोगों और पर्यटकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. खास पहाड़ी मसालों और धीमी आंच पर तैयार होने वाला यह व्यंजन इतना मुलायम और स्वादिष्ट होता है कि एक बार खाने वाला इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाता. यही वजह है कि दूर-दूर से लोग यहां सिर्फ भुटवा खाने पहुंच रहे हैं.
बागेश्वर: उत्तराखंड के कुमाऊं की पारंपरिक खानपान संस्कृति अपने अनोखे स्वाद के लिए देशभर में पहचानी जाती है. यहां के स्थानीय व्यंजनों में भुटवा का नाम बेहद खास माना जाता है. पहाड़ी मसालों और पारंपरिक तरीके से तैयार होने वाला भुटवा लोगों को अलग ही स्वाद का अनुभव कराता है. बागेश्वर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित डंगोली क्षेत्र का स्वादिष्ट भुटवा फेमस है. यहां आने वाले लोग एक बार इसका स्वाद चखने के बाद इसकी तारीफ किए बिना नहीं रहते हैं.
डंगोली में स्थित जेके होटल के संचालक हरीश रावत अपने खास पहाड़ी अंदाज में भुटवा तैयार करते हैं. स्थानीय लोगों के साथ-साथ अब पर्यटक भी उनके होटल में भुटवा खाने पहुंच रहे हैं. संचालक हरीश रावत बताते हैं कि कई वर्षों से पारंपरिक तरीके से पहाड़ी व्यंजन बना रहे हैं. उनके हाथों से तैयार भुटवा इतना मुलायम और स्वादिष्ट होता है कि खाते ही मुंह में घुल जाता है. यही वजह है कि आसपास के क्षेत्रों के लोग भी खासतौर पर यहां भुटवा खाने पहुंचते हैं.
100 रुपये से शुरू होती है प्लेट
जे.के होटल में ग्राहकों को फुल प्लेट भुटवा 200 रुपये और हाफ प्लेट 100 रुपये में उपलब्ध कराया जाता है. स्वाद के साथ-साथ इसकी गुणवत्ता का भी खास ध्यान रखा जाता है. होटल में भुटवा के अलावा कई अन्य पहाड़ी पकवान भी परोसे जाते हैं, जिनमें स्थानीय मसालों और देसी स्वाद की झलक साफ दिखाई देती है. पहाड़ी खानपान की पहचान को आगे बढ़ाने में ऐसे छोटे होटल और स्थानीय व्यंजन बड़ी भूमिका निभा रहे हैं. डंगोली का यह भुटवा अब धीरे-धीरे बागेश्वर आने वाले पर्यटकों की पसंद बनता जा रहा है. जो भी यहां एक बार इसका स्वाद चखता है, वह दोबारा यहां आने की इच्छा जरूर रखता है.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें