Last Updated:

Bokaro Famous Chicken Stall: बोकारो के चास में RFC चिकन स्टॉल 6 तरह की चिकन डिश के लिए मशहूर है. यहां चिकन चिली और चिकन पॉपकॉर्न की सबसे ज्यादा डिमांड है. शाम तक लगभग 35-50 किलोग्राम तक चिकन की खपत होती है. यहां स्वाद के दीवानों की लंबी लाइन लगी रहती है.

ख़बरें फटाफट

बोकारो: अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं और शाम के समय कुछ स्वादिष्ट चिकन डिश का मजा लेना चाहते हैं.
ऐसे में बोकारो के चास में स्थित आरएफसी चिकन स्टॉल खास चिकन आइटम के लिए फेमस है. जहां एक ही जगह पर चिकन की 6 अलग-अलग वैरायटी का स्वाद चखने को मिलता है. यहां स्टॉल पर तंदूरी चिकन, चिकन फ्राई, चिकन चिली, चिकन लॉलीपॉप, चिकन पॉपकॉर्न और चिकन लिवर फ्राई जैसे आइटम मिलते हैं. यहां स्वाद के दीवानों की लंबी लाइन लगी रहती है.

यहां के स्टॉल संचालक धर्मेंद्र ने बताया कि वह पिछले करीब तीन साल से दुकान का संचालन कर रहे हैं. यहां ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार चिकन डिश ऑर्डर कर सकते हैं. उनके मुताबिक, चिकन चिली और चिकन पॉपकॉर्न की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है. इन दोनों आइटम की रोजाना करीब 150 प्लेट तक बिक्री हो जाती है.

जहां चिकन चिली और चिकन पॉपकॉर्न की कीमत 150 रुपये प्लेट है. वहीं, हाफ प्लेट कि कीमत 80 रुपये है. जबकि तंदूरी चिकन लॉलीपॉप 70 रुपये प्रति पीस मिलता है. साथ ही चिकन लिवर फ्राई और बोनलेस चिकन ग्रेवी की कीमत 260 रुपये प्लेट है. जबकि हाफ प्लेट के लिए 130 रुपये देने होते हैं. इसके अलावा धर्मेंद्र ने बताया कि उनके स्टॉल पर ग्राहकों की अच्छी भीड़ रहती है और रोजाना करीब 30 से 50 किलो चिकन की खपत होती है.

ऐसे तैयार होती है स्पेशल चिकन चिली

वहीं, चिकन चिली तैयार करने के रेसिपी को लेकर धर्मेंद्र ने बताया कि सबसे पहले चिकन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है. इसके बाद इसमें अरारोट मिलाकर अच्छी तरह फ्राई किया जाता है. उसके बाद कड़ाही में बारीक कटा प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट और मसाले डालकर अच्छी तरह पकाया जाता है. फिर फ्राई किए हुए चिकन को इस मसाले में मिलाकर कुछ देर पकाने के बाद ग्राहकों को प्लेट पर चिकन चिल्ली परोसी जाती है.

वहीं, उनकी दुकान पर रोजाना शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती है. इस दौरान ग्राहक यहां पहुंचकर अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग चिकन डिश का स्वाद ले सकते हैं. साथ ही दोस्तों के साथ नॉनवेज पार्टी कर सकते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Write A Comment