Last Updated:
Besan Pakoda Recipe: घर में बैठकर झमाझम बारिश होता देखना पसंद है? तो यहां दी गई फटाफट बनकर रेडी हो जाने वाली बेसन पकौड़े की रेसिपी आपके लिए है. खासबात ये है कि इसे आप कम सामाग्री के साथ कम समय में बना सकते हैं.
बरसात के दिनों में हल्की ठंडक महसूस होने लगती है. ऐसे में बालकनी या बरामदे में बैठकर गर्म चाय और गरमागरम पकौड़े खाते हुए बारिश होते देखने में एक तरह का सुकून महसूस होता है. ऐसे में यदि आप भी घर हैं, तो फिर इंतजार मत करिए. दिल्ली में बारिश लगभग हर दिन हो रही है, ऐसे में यही मौका है जब आप अपने कॉजी चेयर पर बैठकर मॉनसून को इंजॉय हो सकते हैं.
अच्छी बात यह है कि स्वादिष्ट पकौड़े बनाने के लिए आपको बहुत सारी सामग्री की जरूरत नहीं है. अगर घर में थोड़ा बेसन, कुछ मसाले और तलने के लिए तेल है, तो कुछ ही मिनटों में कुरकुरे पकौड़े तैयार किए जा सकते हैं. यह रेसिपी उन लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जो शॉर्टकट में कुकिंग करना पसंद करते हैं.
बेसन के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री
1 कप बेसन
1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
नमक स्वादानुसार
जरूरत अनुसार पानी
तलने के लिए तेल
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन डालें. अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल बहुत पतला न हो, क्योंकि इससे पकौड़े कुरकुरे नहीं बनेंगे.
- अब कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो हाथ या चम्मच की मदद से थोड़ा-थोड़ा घोल लेकर तेल में डालें. एक बार में ज्यादा पकौड़े न डालें, ताकि वे अच्छी तरह पक सकें.
- पकौड़ों को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. जब दोनों तरफ से अच्छे से पक जाएं, तो उन्हें निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें ताकि एक्सट्रा तेल निकल जाए.
- गरमा-गरम पकौड़ों को हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें. साथ में अदरक वाली गर्म चाय हो तो मजा और भी बढ़ जाएगा.
बोनस टिप्स
पकौड़ों को ज्यादा कुरकुरा बनाने के लिए घोल में एक चुटकी बेकिंग सोडा मिला सकते हैं. इसके साथ ही अजवाइन के साथ आप घोल में स्वाद के लिए सौंफ भी डाल सकतें हैं.
About the Author
शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…
और पढ़ें