फ्लिपकार्ट (Flipkart) की बिग सेविंग डेज सेल 2022 (Big Saving Days Sale) का आज (22 जनवरी 2022) आखिरी दिन है, और इस सेल में ग्राहकों को मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक, एसेसरीज़  जैसे प्रोडक्ट को काफी कम कीमत में खरीदने का मौका दिया जा रहा है. फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल का आखिरी दिन 22 जनवरी को है, और बात करें यहां मिलने वाली बेस्ट डील के बारे में तो इस सेल में जियोनी मैक्स (Gionee Max) को कम कीमत में खरीदा जा सकता है.

इस फोन को सेल में 7,999 रुपये के बजाए 5,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. इस फोन की सबसे खास बात इसकी 5000mAh बैटरी और 6.1 HD+ स्क्रीन है. आइए जानते हैं कैसे हैं इसके फुल स्पेसिफिकेशंस…

(ये भी पढ़ें- बेहद सस्ता मिल रहा है OnePlus का 8GB RAM वाला बजट फोन, मिलेगी Warp Charge 30T Plus चार्जिंग)

जियोनी मैक्स में 6.1 इंच का एचडी+ (1560 × 720 पिक्सल) कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है. फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ Unisoc SC9863A प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए IMG8322 GPU मौजूद है. फोन में 2 जीबी रैम व 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. गौर करने वाली बात ये है कि जियोनी का सस्ता स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 पर चलता है.

दमदार है बजट फोन का कैमरा
जियोनी मैक्स में LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के साथ एक डेप्थ सेंसर भी है. फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए जियोनी मैक्स में 5000mAh की बैटरी दी गई है. खास बात है कि ये एंट्री लेवल फोन रिवर्स चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आता है. यानी कि आप दूसरे फोन को भी इससे चार्ज किया जा सकता सकते हैं.

(ये भी पढ़ें- BSNL का धांसू Work from Home प्लान! हर दिन मिलेगा 5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें वैलिडिटी) 

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर मिलेंगे. जानकारी के लिए बता दें कि जियोनी मैक्स में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है.

Tags: Flipkart, Tech news, Tech news hindi



Source link

Write A Comment