इनफिनिक्स भारत में अपना नया स्मार्टफोन इनफिनिक्स नोट 60 Pro 13 अप्रैल को लॉन्च करने जा रहा है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कई अहम फीचर्स, कलर ऑप्शन्स और कॉन्फिगरेशन का खुलासा कर दिया है, जिससे यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में काफी चर्चा में आ गया है. कंपनी के मुताबिक, इनफिनिक्स नोट 60 Pro को सोलर ऑरेन्ज, डीप ओशन ब्लू और मोका ब्राउन जैसे तीन आकर्षक कलर ऑप्शन्स में पेश किया जाएगा.
फोन में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED LTPS डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स तक की ब्राइटनेस और 93% से ज्यादा स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आएगा. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलेगा और ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट भी होगा.
परफॉर्मेंस के लिए ये फोन 4nm बेस्ड स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर पर काम करेगा, जिसके साथ Adreno A810 GPU मिलेगा. इसमें 8GB RAM (8GB वर्चुअल RAM सपोर्ट के साथ) और 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज का ऑप्शन दिया जाएगा. फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 पर रन करेगा.
डिजाइन की बात करें तो फोन के बैक में एक्टिव मैट्रिक्स LED सिस्टम दिया जाएगा, जो कस्टम लाइटिंग पैटर्न और NFC इंटरैक्शन सपोर्ट करेगा, जो कुछ हद तक Nothing के Glyph इंटरफेस जैसा हो सकता है.
इसके अलावा फोन में 3D IceCore वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम मिलेगा, जो गेमिंग के दौरान हीट को कंट्रोल करेगा. कंपनी का दावा है कि यह फोन Call of Duty Mobile में 120fps तक गेमिंग सपोर्ट करेगा.
दमदार होगा कैमरा
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा. वहीं, फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया जाएगा. फोन AI कैम, सुपर नाइट, व्लॉग, डुअल वीडियो और प्रो मोड जैसे कई फीचर्स के साथ आएगा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा.
बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है, क्योंकि इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग, 7.5W रिवर्स चार्जिंग और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.
इसके अलावा फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स (JBL ट्यूनिंग के साथ), Hi-Res ऑडियो, DTS सपोर्ट और Widevine L1 सर्टिफिकेशन मिलेगा. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा. सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और अन्य सेंसर भी मौजूद होंगे.
फायदा ही फायदा
फोन में IP64 रेटिंग भी दी जाएगी, जो इसे धूल और पानी के छींटों से बचाएगी. इसके साथ ही, कंपनी प्री-बुकिंग पर ₹7,999 तक के फायदे दे रही है, जिसमें ₹3,000 बैंक डिस्काउंट, 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI, फ्री MagPower स्पीकर, एक्सटेंडेड वारंटी और स्क्रीन रिप्लेसमेंट जैसे ऑफर्स शामिल हैं.
इनफिनिक्स नोट 60 Pro अपने दमदार फीचर्स, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आ सकता है.